ममता बनर्जी की हत्या की आशंका ? TMC के इस दावे पर क्या बोली BJP
नई दिल्ली- भारतीय जनता पार्टी के नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हत्या की आशंका के तृणममूल कांग्रेस के दावों पर कहा है कि यह राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले वोट हासिल करने के लिए सहानुभूति बटोरने का उनका हथकंडा है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि अगर बीजेपी बंगाल में जीतने में नाकाम रही तो वह ममता बनर्जी की हत्या की साजिश रच सकती है। दरअसल, जब से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर वहां हमला किया गया है, बीजेपी और टीएमसी में आर-पार की जंग छिड़ चुकी है। दोनों ओर से एक-दूसरे को देख लेने जैसी धमकियां दी जा रही हैं।

सहानुभूति बटोरना चाहती हैं ममता- प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
टीएमसी की ओर से भाजपा पर ममता बनर्जी की हत्या की साजिश रचने की आशंका जताने पर पार्टी नेता और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने पलटवार करते हुए कहा है कि इस तरह की बातों के जरिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सहानुभूति बटोरना चाहती हैं, ताकि वह चुनावों में इस नाम पर वोट ले सकें। पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता दिलीप घोष ने टीएमसी के इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ममता बनर्जी ये सब करके विधानसभा चुनावों में सहानुभूति वोट लेना चाहती हैं, लेकिन 'बंगाल की जनता अब उनका समर्थन नहीं करेगी।' घोष ने कहा, 'जिस व्यक्ति ने सारा समर्थन गंवा दिया है,अब सहानुभूति बटोरना चाहता है। ममता बनर्जी अचानक जेल भेजे जाने की बातें क्यों करने लगी हैं, क्योंकि उन्हें अच्छे से पता है कि चुनाव के बाद उन्हें जेल जाना ही पड़ेगा।' वे बोले कि, 'वो (ममता) कह रही है कि कोई उनकी हत्या की साजिश रच रहा है, लेकिन कोई ऐसा अपराध क्यों करेगा? सच तो ये है कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता दूसरों के हत्यारे हैं। वो वोट के लिए सहानुभूति बटोरना चाह रही हैं, लेकिन बंगाल के लोग अब उन्हें समर्थन नहीं देने वाले।'
Recommended Video

भाजपा रच सकती है ममता की हत्या की साजेश- ममता के मंत्री
दरअसल, हाल ही में भांगर की एक सभा में पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने दावा किया था कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुआ हमला उन्हीं की साजिश थी और अगर भगवा पार्टी आने वाले चुनाव में नहीं जीती तो वो ममता बनर्जी की हत्या की भी साजिश रच सकती है। मुखर्जी ने कहा, 'अगर ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़कर बीजेपी नहीं जीतती है तो वो गुप्त रूप से लोगों को भेजकर उनकी हत्या की साजिश भी रच सकती है। वे लोग बंगाल की शांति को भंग करने की साजिश रच रहे हैं। नड्डा और दूसरे नेताओं के काफिले का शीशा टूटने की घटना पूरी तरह से भाजपा की साजिश है। '

'सबकुछ सूद समेत वापस किया जाएगा।'
दरअसल, जब से पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला हुआ है, पार्टी ने तृणमूल सरकार के खिलाफ जोरदार तरीके से मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना को सूद समेत लौटाने की भी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है, 'सबकुछ सूद समेत वापस किया जाएगा।' उन्होंने फेसबुक पर लिखा, 'बदला होगा, बदलाव होगा'। गौरतलब है कि 2011 में जब ममता बनर्जी ने लेफ्ट के 34 साल के राज को खत्म किया था, तब उनका नारा होता था, 'बदला नहीं, बदलाव चाहिए'।

'एक मारोगे तो चार मारेंगे।'
दिलीप घोष की ओर से की गई बातों के बाद ही बंगाल के एक और भाजपा नेता सनातन बासु ने कहा, 'एक मारोगे तो चार मारेंगे।' उनपर कथित रूप से यह भी आरोप है कि उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के दिल्ली वाले घर पर 'तोड़-फोड़' तो 'सिर्फ शुरुआत है।'
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications