मॉनसून सत्र: लोकसभा में पास हुआ SC/ST संसोधन बिल
नई दिल्ली। लोकसभा में आज एससी/ एसटी (अत्याचारों पर रोक) संसोधन बिल पास हो गया। जिसके बाद अब वो लोकसभा में भी पास हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस बिल को लेकर अपने फैसले में इस कानून के प्रावधानों में कई बदलाव करते हुए ऐसे मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने अपने फैसले में कहा था कि बिना जांच के गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए। जिसके बाद देशभर में प्रदर्शन हुए। दलित संगठनों ने इस मुद्दों पर 9 अगस्त को भारत बंद का आवाह्न किया था। दलितों की मांग को देखते हुए सरकार ने बिल में संशोधन किया और फिर उसे संसद में पेश किया। लोकसभा में आज इस बिल को पास कर दिया गया।
इस बिल के पास होने के बाद एब फिर से बिना जांच के शिकायत के आधार पर ही गिरफ्तारी हो सकेगी। इस बिल पर चर्चा के दौरान भाजपा के भानू प्रताप सिंह ने कहा किये कानून आज के वक्त की जरूरत है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि न्यायपालिका को विधायिका के काम में दखल नहीं देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications