दुनिया का सबसे विशाल निजी आवासीय पैलेस एक भारतीय के पास है, जानते हैं उनका नाम?
दुनिया का सबसे विशाल निजी आवास एक भारतीय के पास है। एक रिपोर्ट में बड़ौदा के गायकवाड़ के स्वामित्व वाले लक्ष्मी विलास पैलेस को दुनिया का सबसे बड़ा निजी आवास बताया गया है।
डीएनए की इस रिपोर्ट के मुताबिक बड़ौदा के गायकवाड़ के स्वामित्व वाला लक्ष्मी विलास पैलैस बकिंघम पैलेस से भी चार गुना बड़ा है। बकिंघम पैलेस ब्रिटिश शाही परिवार का आधिकारिक निवास है। हालांकि, वन इंडिया इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर पाया है।

500 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है परिसर
रिपोर्ट के अनुसार यह शानदार शाही महल आज भी बड़ौदा राज घराने का निवास स्थान है। अभी गायकवाड़ घराने के अगुवा समरजीतसिंह गायकवाड़ हैं; और वे और राधिकाराजे गायकवाड़ इसके मालिक हैं। यह शाही महल परिसर 500 एकड़ से भी ज्यादा क्षेत्र में फैला हुआ है।

एक एकड़ से भी बड़े क्षेत्र में है रॉयल पैलेस
जबकि, लक्ष्मी विलास पैलेस एक एकड़ से भी ज्यादा क्षेत्र में बना हुआ है। विदेश मंत्री एस जयशंकर 1 अक्टूबर, 2022 को यहां 52 देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों को लेकर पहुंचे थे। उन्होंने उसी दिन ट्वीट करके बताया था कि लक्ष्मी विलास पैलेस में राजा रवि वर्मा की पेंटिंग का कलेक्शन देखना उनके लिए कितना गौरव वाला पल था।

समरजीतसिंह गायकवाड़ कौन हैं?
25 अप्रैल, 1967 को जन्मे समरजीतसिंह गायकवाड़ पूर्व फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर रहे हैं। वे रणजीतसिंह प्रतापसिंह गायकवाड़ और शुभांगिनीराजे के इकलौते बेटे हैं। लक्ष्मी विलास पैलैस के मालिक समरजीतसिंह गायकवाड़ ने देहरादून स्थित प्रतिष्ठित दून स्कूल से पढ़ाई की है।

2012 में मिला गायगवाड़ राज घराने का ताज
रणजीतसिंह प्रतापसिंह गायकवाड़ के निधन के बाद 2012 में उन्हें राजघराने का ताज मिला। इसके लिए एक भव्य समारोह इसी शाही महल में 22 जून, 2012 को आयोजित हुआ। लेकिन, तब भी इस राजघराने का उत्तराधिकार से जुड़ा विवाद चल ही रहा था।
लेकिन, 2013 में वे अपने चाचा संग्रामसिंह गायकवाड़ के साथ लंबे समय से चले आ रहे उत्तराधिकार और शाही विरासत जुड़े विवाद का हल निकालने में सफल हुए। इसके साथ ही समरजीतसिंह लक्ष्मी विलास पैलेस के एकमात्र मालिक बन गए।
टॉप-ऑर्डर के बैट्समैन रहे हैं समरजीतसिंह
समरजीतसिंह का विवाह गुजरात के ही वांकानेर स्टेट की सदस्य राधिकाराजे के साथ संपन्न हुआ है। दोनों की दो बेटियां हैं। समरजीतसिंह का अपना एक शानदार क्रिकेट करियर रहा है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया है और 6 फर्स्ट क्लास मैचों में टॉप-ऑर्डर बैट्समैन का रोल निभा चुके हैं।
वे बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। वह गोल्फ के भी शौकीन रहे हैं और लक्ष्मी विलास पैलेस के अंदर ही 10-होल वाला गोल्फ कोर्स और क्लब हाउस भी बना रखा है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications