The Kerala Story: क्या है इस फिल्म से जुड़ा पूरा विवाद? 10 प्वाइंट में जानिए

The Kerala Story:इस फिल्म के खिलाफ सेक्युलर पार्टियां मोर्चा खोले हुए हैं। इस फिल्म को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसके माध्यम से समाज में जहर फैलाया जा रहा है। जबकि, फिल्म निर्माता इसे सच्ची घटनाओं पर आधारित बता रहे हैं

The Kerala Story:The whole controversy about the film based on forced conversion, understand the whole matter in 10 points

The Kerala Story: फिल्म 'द केरल स्टोरी' तीन लड़कियों की वास्तविक कहानी पर आधारित है, जिसमें से एक आज भी अफगानिस्तान की जेल में बंद है। इस फिल्म में केरल में महिलाओं के जबरन धर्मांतरण और उन्हें कट्टरपंथी बनाने का मुद्दा उठाया गया है। इस फिल्म को रिलीज करने के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका डाली गई, जिसने दखल देने से इनकार कर दिया है।

The Kerala Story:The whole controversy about the film based on forced conversion, understand the whole matter in 10 points

'द केरल स्टोरी' से जुड़ा विवाद क्या है?
1) फिल्म में कथित रूप से दावा किया गया है कि केरल की करीब 32,000 महिलाओं का जबरन धर्मांतरण कराकर उन्हें मुस्लिम बनाया गया। उनमें से बहुतों को सीरिया ले जाया गया था, जब आतंकी संगठन आईएसआईएस का आतंक वहां चरम पर था।

2) आरोप लगाए जा रहे हैं कि फिल्म 'द केरल स्टोरी' में लव जिहाद के नाम पर समाज में जहर फैलाने की कोशिश की गई है। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी इस तरह के आरोप लगाए हैं।

The Kerala Story:The whole controversy about the film based on forced conversion, understand the whole matter in 10 points

3) आरोप यह भी लगाया जा रहा है कि इस फिल्म में एक खास समुदाय को अपमानित किया गया है। इसी आधार पर फिल्म को बैन करने तक की मांग की जा रही है।

4) दिल्ली के जेएनयू में 'द केरल स्टोरी' की स्क्रीनिंग भी की गई है। इस दौरान हॉल में जय श्रीराम, हर-हर महादेव और वंदे मातरम के नारे भी लगाए गए। वहां लेफ्ट से जुड़े संगठनों जैसे कि एसएफआई ने इस स्क्रीनिंग का विरोध किया।

5) केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने फिल्म निर्माताओं की आलोचना की है और इसे 'संघ परिवार का प्रोपेगेंडा' बताया है।

The Kerala Story:The whole controversy about the film based on forced conversion, understand the whole matter in 10 points

6) कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने फिल्म निर्माताओं पर प्रदेश की वास्तविकता को 'बहुत अतिशयोक्ति' और 'विकृत' तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है।

7) थरूर ने सोमवार को एक ट्वीट करके चुनौती दी कि जो भी साबित कर देगा कि केरल में कथित रूप से 32,000 महिलाओं को मुसलमान बनाया गया है तो उसे एक करोड़ रुपए देंगे।

The Kerala Story:The whole controversy about the film based on forced conversion, understand the whole matter in 10 points

8) 'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदिप्तो सेन और प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह ने दावा किया है कि उनकी फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। शाह के मुताबिक, 'अगर हम मामले को देखें तो 32,000 के आंकड़े जो हमने बताए हैं, हम उस पर कायम हैं।'

Recommended Video

    The Kerala Story: प्रोपेगेंडा बताने वालों को Actress Adah Sharma ने दिया जवाब | वनइंडिया हिंदी

    9) बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने 'द केरल स्टोरी' से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करने से मना कर दिया और याचिकाकर्ताओं से संबंधित हाई कोर्ट में जाने को कहा।

    The Kerala Story:The whole controversy about the film based on forced conversion, understand the whole matter in 10 points

    10) सर्वोच्च अदालत में जिस आधार पर इस मामले में तत्काल सुनवाई की मांग गई थी, उसमें एक मांग यह भी थी कि फिल्म के टाइटल में एक डिस्क्लेमर जोड़ा जाना चाहिए कि यह काल्पनिक कहानी पर आधारित है।

    'द केरल स्टोरी' के कलाकार?
    'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धी इदनानी ने अभिनय किया है। यह फिल्म 5 मई को रिलीज होने वाली है। फिलहाल इसका ट्रेलर ही विवादों में है और खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+