Video: धर्म परिवर्तन की असल पीड़िताओं को लाया सामने, फिल्म 'द केरल स्टोरी' के मेकर ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
द केरल स्टोरी' फिल्म के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केरल में हुए धर्म परिवर्तन की असल पीड़िताएं को सामने पेश किया।

फिल्म 'द केरल स्टोरी' को लेकर विवाद जारी है। रिलीज होने के बाद भी कई राज्यों के सिनेमाघरों में इस फिल्म को बैन कर दिया है। ऐसे में बुधवार को फिल्म के निर्माताओं ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें फिल्म के मेकर विपुल अमृतलाल शाह और निर्देशक सुदीप्तो सेन ने अपने एक्सपीरियंस शेयर किए।
मीडिया से बात करते हुए फिल्म डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने कहा कि केरल के अंदर दो केरल मौजूद हैं, एक जो फिल्म की तरह है पोस्टकार्ड, बैकवाटर्स, खूबसूरत लैंडस्केप, कलरीपयट्टू, डांस, मार्शल आर्ट और भी चीजें।
केरल के अंदर दो केरल: सुदीप्तो सेन
इसी के साथ उन्होंने कहा कि दूसरा केरल का उत्तरी भाग है मलप्पुरम, कासरगोड, कोझिकोड जो मंगलुरु सहित दक्षिण कर्नाटक से जुड़ता है, ये एक आतंकी-नेटवर्क का हब है।
सुदीप्तो ने उस दिन को याद किया जब वह 'असल पीड़ितों' का इंटरव्यू करने गए थे और उन्होंने फिल्म बनाने के पीछे की प्रेरणा के बारे में भी बताया। इसी के साथ मेकर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ महिलाओं को सबके सामने लाते हुए दावा किया कि ये लड़कियां केरल में हुए धर्म परिवर्तन की असल पीड़िताएं हैं।
Recommended Video
मीडिया के सामने आई पीड़िताएं
मीडिया के सामने आईं महिलाओं को लेकर मेकर्स ने दावा किया कि इन सभी से इस्लाम कबूल करवाया गया था, लेकिन अब फिर ये वापस हिंदू धर्म में आ चुकी हैं। मीडिया से बात करते हुए फिल्म के निर्देशक ने कहा कि ये फिल्म किसी भी धर्म के बारे में नहीं है।
असल स्टोरी पर बेस्ड फिल्म
आपको बता दें कि अदा शर्मा स्टारर फिल्म में दावा किया गया है कि केरल में करीब 32 हजार महिलाओं को लव जिहाद, धर्म परिवर्तन करने और आतंकी गतिविधियों में लिप्त करके शोषण किया गया, जिसकी फिल्म 'द केरल स्टोरी'असल कहानी है।












Click it and Unblock the Notifications