The Kashmir Files पर भड़के उमर अब्दुल्ला, कहा- 'तरह-तरह के झूठ दिखाए गए हैं फिल्म में'

नई दिल्ली, 18 मार्च। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म The Kashmir Files जहां एक ओर बॉक्सऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तगड़ी बहस भी जारी है। वहां पर इस फिल्म को को लेकर दो ग्रुप बन गए हैं। एक ग्रुप ऐसा है जो इस फिल्म में दिखाए गए कश्मीर पंडितों के दर्द से आहत है तो वहीं दूसरा वर्ग इस फिल्म को प्रोपोगंडा करार दे रहा है तो वहीं इस फिल्म पर अब राजनीति भी जबरदस्त ढंग से हो रही है।

Recommended Video

    The Kashmir Files पर भड़के Omar Abdullah, कहा- सच्चाई से दूर फिल्म | वनइंडिया हिंदी
    The Kashmir Files एक डाक्यूमेंट्री है या कमर्शियल?

    The Kashmir Files एक डाक्यूमेंट्री है या कमर्शियल?

    इस फिल्म पर भड़कते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि 'इस फिल्म में काफी कुछ झूठ दिखाया गया है।' उन्होंने खुद ही सवाल खड़े करते कहा कि 'फिल्म मेकर बताएं The Kashmir Files एक डाक्यूमेंट्री है या कमर्शियल फिल्म? सबसे बड़ा झूठ तो यह है कि जब वो घटना घटी थी तब वहां नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार थी।'

    1990 में जम्मू-कश्मीर में गर्वनर शासन था

    1990 में जम्मू-कश्मीर में गर्वनर शासन था

    उन्होंने आगे कहा कि 'जब कश्मीरी पंडित Kashmir से चले गए तब 1990 में जम्मू-कश्मीर में गर्वनर शासन था। फारूक अब्दुल्ला मुख्यमंत्री नहीं थे। जगमोहन साहब राज्यपाल थे, केंद्र में वीपी सिंह थे और उनके पीछे भाजपा खड़ी थी, कुल मिलाकर एक झूठ फैलाया और दिखाया जा रहा है।'

     'उस वक्त कश्मीरी पंडित अकेले नहीं थे...'

    'उस वक्त कश्मीरी पंडित अकेले नहीं थे...'

    उमर ने कहा कि 'उस वक्त कश्मीरी पंडित अकेले नहीं थे जिन्हें पलायन करना पड़ा या वो मारे गए थे, उस दौरान मुसलमान और सिख भी मारे गए थे और उन्हें भी रातों-रात बेघर होना पड़ा था।' उन्होंने आगे कहा कि 'NC ने कश्मीरी पंडितों को सुरक्षित वापस लाने में अहम रोल निभाया है और आज तक उसका प्रयास जारी भी है।'

    इस फिल्म को बनाने में करीब चार साल लगे

    इस फिल्म को बनाने में करीब चार साल लगे

    आपको बता दें कि 'विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि The Kashmir Files को बनाने से पहले उन्होंने करीब 700 पीड़ितों का इंटरव्यू किया था और इस फिल्म को बनाने में उन्हें करीब चार साल लगे।'

    बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है फिल्म

    फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 11 मार्च को रिलीज हुई है। फिल्म की समीक्षकों ने भी तारीफ की है। मालूम हो कि फिल्म में दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर ,पल्लवी जोशी और भाषा सुंबली ने अहम रोल प्ले किया है।

     Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान

    Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान

    तो वहीं ऐसी खबर है कि विवेक अग्निहोत्री को केंद्र सरकार की ओर से Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। सूत्रों के हवाले से ऐसी जानकारी है कि उन्होंने कश्मीरी पंडितों पर जो फिल्म बनाई है, उसके विरोध को देखते हुए उन पर आतंकी हमले तक का खतरा है, इसलिए सरकार ने उन्हें पूरे देश में CRPF कवर के साथ Y श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने इस फिल्म की तारीफ की है तो वहीं कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने इस फिल्म पर पूरा सच ना बयां करने का आरोप लगाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+