The Kapil Sharma Show: फैंस को झटका, बंद होने जा रहा है कपिल शर्मा का शो!

The Kapil Sharma Show go off air: टीवी के मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के दुनिया भर में दर्शक हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा और शो का हर किरदार दुनिया भर के दर्शकों और शो में आए अपने मेहमान का खूब मनोरंजन करते हैं। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि 'द कपिल शर्मा शो' बंद होने वाला है। इस खबर से टीवी शो और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही कॉमेडी शो (Comedy show) ऑफ एयर होने वाला है।

'द कपिल शर्मा शो' फैंस को झटका

'द कपिल शर्मा शो' फैंस को झटका

बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा (Comedian Kapil Sharma) के टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' में हर सप्ताह बॉलीवुड (Bollywood), खेल और अन्य क्षेत्रों से जुड़े मेहमान आते हैं। शनिवार और रविवार अपनी कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाले कपिल शर्मा की विदेशों में भी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। कोरोना वायरस से पहले दुनिया के कोने-कोने से लोग लाइव शो देखने के लिए मुंबई आते थे। इस बीच शो के ऑफ एयर होने की खबर से फैंस का दिल टूट गया है।

Recommended Video

    The Kapil Sharma Show: फैंस को झटका, बंद होने जा रहा है कपिल शर्मा का शो!
    ऑफ एयर हो जाएगा शो

    ऑफ एयर हो जाएगा शो

    Tellychakkar की रिपोर्ट के मुताबिक, द कपिल शर्मा शो जल्द ही ऑफ एयर हो जाएगा। हालांकि चिंता करने वाली बात नहीं है क्योंकि जल्द ही कपिल शर्मा नए जोश के साथ अपने शो को लेकर टीवी पर वापसी करेंगे। ऐसे में फैंस को निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। कुछ दिनों तक शो बंद होने के बाद फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए लौटेगा। कुछ दिनों के बाद कपिल फिर इस शो में नए रंग-रूप के साथ वापसी करेंगे।

    जुलाई हो सकती है शो की वापसी

    जुलाई हो सकती है शो की वापसी

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीवी का पसंदीदा शो The Kapil Sharma Show कुछ बदलावों के साथ जुलाई में फैंस के बीच वापसी करेगा। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से दर्शक शो का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं, ऐसे में मेकर्स को ऑडियंस सीट पर दर्शकों के कार्डबोर्ड कटआउट रखकर काम चलाना पड़ रहा है। हालांकि, चैनल और कपिल शर्मा की तरफ से शो को बंद करने की अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं गई है।

    नेटफ्लिक्स के शो में नजर आएंगे कपिल शर्मा

    नेटफ्लिक्स के शो में नजर आएंगे कपिल शर्मा

    आपको बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ही नेटफ्लिक्स (netflix) की एक वेब सीरीज में नजर आ सकते हैं, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह शूट के दौरान अपने डायलॉग का उच्चारण करने में बार-बार अटकते हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, 'यह एक शुभ समाचार है। अफवाहों पर विश्वास न करें, केवल मुझ पर विश्वास करें, मैं जल्द ही netflix पर आ रहा हूं।'

    यह भी पढ़ें: कपिल संग अपने पंगे को भूल चुके हैं सुनील ग्रोवर, बोले-'कभी उससे नाराज हो ही नहीं सकता'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+