कपिल संग अपने पंगे को भूल चुके हैं सुनील ग्रोवर, बोले-'कभी उससे नाराज हो ही नहीं सकता'
'Tandav' actor Sunil Grover cannot get angry with Kapil Sharma: पॉलिटिकल थ्रिलर वेबसीरीज 'तांडव' जबसे OTT पर रिलीज हुई है तब से ही उसे लेकर जहां एक ओर बवाल मचा है, वहीं दूसरी ओर इस सीरीज में गुरपाल चौहान का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील ग्रोवर की जमकर तारीफ हो रही है। सुनील ग्रोवर एक बेहतरीन अभिनेता हैं, इस बात में किसी को कोई शक नहीं है लेकिन वो 'ग्रे-शेड' का किरदार भी निभा सकते हैं, ऐसा कोई सोच नहीं सकता था।

सुनील और कपिल का हुआ था पंगा
दअसल सुनील ग्रोवर का नाम लेते ही आंखों के सामने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की 'गुत्थी' और 'डॉ. गुलाटी' का चेहरा सामने आ जाता है। सुनील और कपिल की जोड़ी ने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' को सफलता की नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया था लेकिन साल 2017 में एक ट्रिप से लौटते हुए सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा का फ्लाइट में झगड़ा हो गया था। ऐसी खबर थी कि कपिल ने नशे की हालत में सुनील पर हाथ उठाया था और इस झगड़े के बाद ही सुनील हमेशा के लिए कपिल के शो से अलग हो गए थे।

'मैं कभी भी कपिल शर्मा से नाराज नहीं हो सकता'
हालांकि इसके बाद कपिल शर्मा का बहुत खराब वक्त गुजरा। उनका शो भी बंद हो गया था और वो बहुत सारी शारीरिक और मानसिक परेशानियों से भी गुजरे थे। लेकिन एक लंबा ब्रेक लेने के बाद वो ' द कपिल शर्मा' शो से वापस सोनी टीवी पर लौटे लेकिन सुनील की शो में वापसी नहीं हुई। आज भी लोग शो में 'डॉ. गुलाटी' और 'गुत्थी' को मिस करते हैं।
डॉ. गुलाटी को मिस करते हैं लोग
'बॉलीवुड हंगामा' से बात करते हए सुनील ने एक बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा सोचते हैं कि मैं और कपिल एक-दूसरे से खफा हैं तो मैं पहले ये क्लीयर कर दूं कि हमारे बीच में इस तरह की कोई बात नहीं है।

कपिल बहुत मेहनती है: सुनील ग्रोवर
सुनील ने कहा कि कपिल शर्मा से मैं कभी नाराज नहीं हो सकता हूं क्योंकि वो इतना फनी हैं कि कोई भी उससे देर तक गुस्सा हो ही नहीं सकता है। इसके बाद सुनील ग्रोवर से पूछा गया कि उन्हें कपिल की कौन-सी बात बहुत अच्छी लगती है तो उन्होंने कहा कि उसकी तत्परता, मेहनत और हर दिन कुछ नया करने की कोशिश।
सुनील ग्रोवर ने की कपिल शर्मा की तारीफ
ग्रोवर ने कहा कि वह ऑन द स्पॉट ऐसा पंचलाइन बोलता है जिससे लोग पेट पकडकर हंसने को मजबूर हो जाते हैं। वैसे दोनों ही सितारों के बीच में असल में क्या हुआ था और अभी क्या चल रहा है, इस बारे में दोनों में से कोई बात नहीं करता है बल्कि उल्टा दोनों सार्वजनिक प्लेटफार्म पर ये जरूर साबित करने में लगे रहते हैं कि उनका रिलेशनशिप नार्मल है।

'तांडव' फ्रिक्शन है: ग्रोवर
सुनील ने कहा कि 'तांडव' फ्रिक्शन है, जिसका हर सीन बड़ा लाजवाब और मनोरंजन से भरा हुआ है। मालूम हो कि तांडव वेब सीरीज में सैफ अली खान के अलावा डिंपल कपाड़िया, तिग्मांशु धूलिया, डीनो मोरिया, गौहर खान, जीशान अयूब और सुनील ग्रोवर जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया है।
'गब्बर इज बैक' में भी नजर आए थे ग्रोवर
सुनील ग्रोवर जितने जबरदस्त कॉमेडियन हैं, उतने ही शानदार एक्टर भी हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'गब्बर इज बैक' में सुनील ग्रोवर ने शानदार एक्टिंग की थी, जबकि टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी' में भी उन्होंने श्रद्धा के पिता का किरदार निभाया था। वहीं, सुनील फिल्म 'भारत' में सलमान खान के दोस्त का किरदार भी निभा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications