The Kapil Sharma Show: हेमामालिनी ने क्यों कहा-प्यार की बात भी एक हद तक ही अच्छी, चाहे वो धरम ही क्यों ना करें?

नई दिल्ली। सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा' शो की शोहरत इस वक्त शबाब पर है, लोगों को इस शो का बेसब्री से इंतजार होता है, सोनी चैनल वाले भी इस बारे में बखूबी जानते हैं और इसी वजह से वो भी आने वाले एपीसोड के प्रोमो को दिखाने से बिल्कुल भी परहेज नहीं करते हैं, इस वक्त भी शो के जो प्रोमो आन एयर हुए हैं उसने शो के प्रति लोगों की दिलचस्पी को और बढ़ा दिया है, दरअसल इस बार शो में आपको बॉलीवुड ड्रीम गर्ल और मथुरा से सांसद हेमामालिनी,अपनी बड़ी बेटी ईशा देओल संग नजर आने वाली हैं।

कपिल के शो में आएंगी ड्रीमगर्ल

कपिल के शो में आएंगी ड्रीमगर्ल

जिनसे कपिल शर्मा काफी मस्ती करने वाले हैं और इस दौरान वो हेमा से उन राज के बारे में जानना चाहेंगे, जिनके बारे में आज तक हेमामालिनी ने किसी से नहीं कहा है, कपिल के शो पर हेमा मालिनी ने वो किस्सा बताया जब वह धर्मेंद्र से बातें करते-करते सो गई थीं, दरअसल ईशा, कपिल को बताएंगी कि एक बार पापा धर्मेंद्र मम्मी से बातें कर रहे थे और मम्मी बात करते-करते खर्राटें भरने लगीं।

'अरे प्यार की बात भी एक हद तक ही अच्छी'

'अरे प्यार की बात भी एक हद तक ही अच्छी'

जिसके बारे में बात करते हुए हेमा मालिनी ने कहा कि उन्होंने रात भर शूटिंग की थी तो शायद वो बहुत ज्यादा थक गई थीं, हेमा ने बताया कि प्यार भरी बातें भी एक हद तक ही अच्छी लगती हैं, जिस पर सब ठहाके लगाकर हंसने लगे।

सोनी टीवी ने शो का प्रोमो On-Air

इस शो के दौरान ईशा ने कहा कि उन्हें फोन पर ज्यादा बात करना पसंद नहीं है, वो और उनकी मम्मी इस मामले में बिल्कुल एक जैसे हैं, हम दोनों ही ज्यादा बातें फोन पर नहीं करते हैं। मालूम हो कि शो का प्रोमो वीडियो रिलीज किया जा चुका है जिसे अब तक हजारों बार देखा जा चुका है।

हेमा से शादी के लिए धर्मेंद्र ने अपनाया था इस्लाम धर्म

हेमा से शादी के लिए धर्मेंद्र ने अपनाया था इस्लाम धर्म

आपको बता दें कि हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं। 19 वर्ष की उम्र में धर्मेंद्र का विवाह प्रकाश कौर से हो गया था। उनके दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हैं, जबकि दो बेटी विजेता और अजीता भी हैं, इसके बाद धर्मेंद्र को हेमा मालिनी से प्रेम हो गया था, जिनसे विवाह करने के लिए धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म को अपनाया था क्योंकि हिंदू धर्म में पहली पत्नी से तलाक लिए बिना एक से अधिक शादी करने की अनुमति नहीं है।

 हेमा-धर्मेंद्र को दो बेटियां हैं

हेमा-धर्मेंद्र को दो बेटियां हैं

हालांकि बाद में धर्मेंद्र ने धर्म परिवर्तन की बात से इनकार किया था। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने एक साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। हेमा मालिनी का जन्म मद्रास मौजूदा समय में तमिलनाडु में हुआ था, इस शादी से हेमा-धर्मेंद्र को दो बेटियां ईशा-अहाना हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+