कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार पर लगाया एड छीनने का आरोप, Video वायरल, जानिए क्या है मामला?
नई दिल्ली। वीकेंड आते-आते ही सबको कपिल शर्मा के मशहूर शो का इंतजार हो जाता है, सोनी चैनल वाले भी इस बारे में बखूबी जानते हैं और इसी वजह से वो भी आने वाले एपीसोड के प्रोमो को दिखाने से बिल्कुल भी परहेज नहीं करते हैं, इस वक्त भी शो के जो प्रोमो आन एयर हुए हैं उसने शो के प्रति लोगों की दिलचस्पी को और बढ़ा दिया है, दरअसल इस बार शो में मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी , बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाले हैं, यह लोग शो में अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' का प्रमोशन करेंगे।

अक्षय कुमार ने हथिया लिया कपिल शर्मा का विज्ञापन!
शो के दौरान आपको जमकर मस्ती देखने को मिलेगी तो वहीं शो के बीच में कपिल शर्मा, एक्टर अक्षय कुमार पर आरोप लगाते हैं कि उन्होंने उनका एड छीन लिया, जिसे सुनने के बाद अक्षय कुमर, कपिल की ओर कुशन उठाकर फेंकते हैं और वहां बैठे सभी लोग तालियां बजाकर हंसने लगते हैं।
कपिल का वीडियो हुआ वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में कपिल, निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी को सिंघम और सिंबा की सफलता पर उन्हें बधाई देते हैं और उनसे ये भी पूछते हैं कि आखिर सूर्यवंशी के लिए आपने अक्षय को ही क्यों चुना, क्या यह उन दोनों से ज्यादा ले रहे हैं, जिस पर रोहित हंसने लगते हैं, फिर रोहित शेट्टी उनके सवाल के जवाब में अक्षय की तारीफ करते हैं और कहते हैं कि वे एक बेहद मेहनती एक्टर हैं, कपिल उनकी बात का समर्थन करते हुए कहते हैं, हां, सर यह आपने सही कहा।

कपिल का इशारा खुद की ओर था...
सालभर में 8-8 फिल्में, ढे़रों विज्ञापन करना आसान काम नहीं है, मेहनत की इंतहा तो देखो ये उस गरीब का विज्ञापन करने लगे जिसके पास एक ही एड था, कपिल का इशारा खुद की ओर था, जिसे सुनकर अक्षय कुमार भी जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसके बाद शो पर कैटरीना की एंट्री होती है और कपिल उनसे उनके वर्कआउट रूटीन के बारे में पूछते हैं, इसके अलावा वे मजाक में कहते हैं कि वे कौन सी एक्सरसाइज है जो अर्चना जी छोले भटूरे खाते हुए कर सकती हैं. कपिल की ये बात सुनकर ऑडियन्स ठहाका लगाने लगती है।
फिल्म सूर्यवंशी पर कोरोना का खौफ
गौरतलब है कि रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी 24 मार्च को रिलीज होने जा रहे हैं, फिल्म में अक्षय और कैटरीना लीड रोल में हैं, फिल्म पर कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है, दिल्ली समेत कई जगहों में 31 मार्च तक सिनेमा हॉल को बंद रखने का आदेश है, ऐसे में फिल्म की रिलीज पर इसका असर पड़ सकता है, देखते हैं शेट्टी क्या फैसला करते हैं।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications