स्वामित्व योजना की शुरूआत पर पीएम मोदी ने 'भारत रत्न' नानाजी देशमुख को किया याद, बताया जेपी का सच्चा अनुयायी
नई दिल्ली। लोकनायक जयप्रकाश नारायण और भारत रत्न व भारतीय जनसंघ के संस्थापक नानाजी देशमुख की जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना की शुरूआत की। इस मौके पर पीएम ने जयप्रकाश नारायण और नानाजी देशमुख को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि इन दोनों महापुरुषों का सिर्फ जन्मदिन ही एक तारीख को नहीं पड़ता, बल्कि इनके संघर्ष और आदर्श भी एक समान रहे हैं।" उन्होंने कहा कि गांव और गरीब की आवाज को बुलंद करना जेपी और नानाजी के जीवन का साझा संकल्प रहा है।

पीएम मोदी ने नानाजी को लोकनायक जयप्रकाश का सच्चा अनुयायी बताया। पीएम ने ट्वीट करके कहा है कि नानाजी देशमुख लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सर्वश्रेष्ठ अनुयायी थे। जयप्रकाश नारायण के विचारों को जनता में लोकप्रिय बनाने के लिए कठोर मेहनत की। उन्होंने गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरा जीवन अर्पित कर दिया। आपको बता दें कि आज नानाजी देशमुख की 104वीं जयंती है। नानाजी देशमुख का जन्म 11 अक्टूबर 1916 को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के कडोली कस्बे में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
Recommended Video
जानिए क्या है स्वामित्व योजना
- स्वामित्व पंचायती राज मंत्रालय की एक केंद्रीय क्षेत्र योजना है।
- इसे 24 अप्रैल 2020 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया था।
- योजना का मकसद ग्रामीण इलाकों की आवासीय जमीन का मालिकाना हक तय करना और उसका रिकॉर्ड बनाना है।
- आज पीएम मोदी 1.32 संपत्ति मालिकों को संपत्ति कार्ड वितरित करेंगे।
- इसके बाद संबंधित राज्य सरकारों द्वारा संपत्ति कार्डों का भौतिक वितरण किया जाएगा।
- इस योजना से लोगों को लोन लेने में मदद मिलेगी।
- इस योजना को चार साल (2020-2024) की अवधि में पूरे देश में लागू किया जा रहा है।
- इस योजना में 6 राज्य शामिल हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और कर्नाटक के 763 गांव शामिल हैं।
- पीएम मोदी आज जो कार्ड जारी करेंगे उसे मालिकों द्वारा लोन लेने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।
- यह कार्ड ग्रामीण इलाकों में संपत्तियों का रिकॉर्ड रखने में मदद करेगा।
- इस योजना के जरिए ग्रामीण अपनी संपत्ति का पूरा ब्यौरा ऑनलाइन देख सकेंगे।
- ब्यौरा ई- ग्राम स्वराज पोर्टल पर मुहैया होंगे। ई-पोर्टल लोगों को उनकी जमीन के मालिकाना हक का सर्टिफिकेट भी देगा।
-
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?












Click it and Unblock the Notifications