...जब फैमिली मैन के JK को सुशांत ने लगा लिया गले, बस उनका ये सपना रह गया अधूरा

नई दिल्ली, 12 जून: हाल ही में फैमिली मैन का दूसरा सीजन अमेजन प्राइम पर रिलीज हुआ। जिसको दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही लोग जेके तलपड़े यानी शारिब हाशमी की एक्टिंग की जमकर तारीफ भी कर रहे। सीरीज हिट होने के बाद अब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने करियर को लेकर बात की। साथ ही बताया कि उनका सपना सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम करने का था, लेकिन वो अधूरा रह गया।

स्क्रीनिंग पर हुई थी मुलाकात

स्क्रीनिंग पर हुई थी मुलाकात

इंडिया टुडे से बात करते हुए हाशमी ने सुशांत को याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म फिल्मीस्तान की स्क्रीनिंग रखी गई थी। जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज पहुंचे। उस दौरान उन्हें वहां पर सुशांत भी नजर आए। बाद में वो उनकी सीट के बगल ही बैठे और फिल्म देखकर मुस्कुराते रहे। इसके अलावा बीच-बीच में उनकी तारीफ भी की। जब फिल्म खत्म हुई तो वो खड़े हुए और उन्होंने हाशमी को गले लगा लिया।

'तकदूम' पर चल रहा था काम

'तकदूम' पर चल रहा था काम

शारिब हाशमी के मुताबिक वो उस वक्त की बात है, जब सुशांत युवा पीढ़ी के पॉपुलर एक्टर बन गए थे। इतनी कामयाबी के बाद भी वो बहुत ही हंबल थे। आज भी उनका मुस्कुराता चेहरा उन्हें याद है। उन्होंने आगे कहा कि हर कोई सुशांत जैसे एक्टर के साथ काम करना चाहता है। वो एक टैलेंटेड एक्टर के साथ ही दिल के बहुत अच्छे थे। 'तकदूम' नाम की एक फिल्म पर काम चल रहा था, जिसमें सुशांत और परिणीति को लीड रोल मिला था। इसके अलावा उन्हें भी अहम किरदार मिलने वाला था, लेकिन वो प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो पाया। बाद में सुशांत इस दुनिया को छोड़कर चले गए और उनके साथ काम करने का सपना अधूरा रह गया।

OTT के लिए कई प्रोजेक्ट

OTT के लिए कई प्रोजेक्ट

वहीं दूसरी ओर शारिब ने इतना प्यार देने के लिए दर्शकों को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि वो आगे भी अच्छा काम करते रहेंगे। अभी वो कंगना रनौत के साथ मिलकर धाकड़ नाम की फिल्म कर रहे हैं। उम्मीद है कि ये रोल भी दर्शक पसंद करेंगे। इसके अलावा वो फिल्म मिशन मजनू समते OTT प्लेटफॉर्म के कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे। जिसमें से एक तिग्मांशु धूलिया की भी फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+