कोरोना के बाद पटरी पर लौट रही देश की GDP, दूसरी तिमाही में 8.4% रही जीडीपी की ग्रोथ

सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए देश की GDP के आंकड़े जारी किए हैं। दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.4 फीसदी रही है।

नई दिल्ली, 30 नवंबर। सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए देश की GDP के आंकड़े जारी किए हैं। दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.4 फीसदी रही है। जो कि आर्थिक मोर्चे पर सरकार के लिए अच्छी खबर है। पिछले साल दूसरी तिमाही में जीडीपी में 7.5 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। इससे पहले पहली तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट रिकॉर्ड 20.1 फीसदी रही थी। वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में जीडीपी में 23.9 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई थी। उसके बाद दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 7.5 फीसदी की गिरावद दर्ज हुई थी, जबकि तीसरी तिमाही में जीडीपी 0.4% रही थी। वहीं चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 1.6 फीसदी दर्ज की गई। इस प्रकार वित्त वर्ष 2020-21 के लिए जीडीपी ग्रोथ रेट -7.3% फीसदी रही थी।

GDP

वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में एग्रीकल्चर ग्रोथ 3 फीसदी से बढ़कर 4.5 फीसदी हो गई है। मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ -1.5 फीसदी से बढ़कर 5.5 फीसदी हो गई है जबकि कंस्ट्रक्शन ग्रोथ -7.2 फीसदी से बढ़कर 7.5 फीसदी पर पहुंच गई है। बता दें कि जीडीपी किसी भी देश की आर्थिक स्थिति जानने का सबसे सटीक पैमाना है।

कोरोना काल में जीडीपी को लगा था तगड़ा झटका
कोरोना काल में भारत की इकोनॉमी को तगड़ा झटका लगा था। वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में जीडीपी में 23.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। उसके बाद दूसरी तिमाही में जीडीपी में 7.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि तीसरी तिमाही में जीडीपी 0.4 फीसदी रही। चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 1.6 फीसदी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर शाल्मली खोलगेड़े ने अपने बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे, सामने आईं तस्वीरें

रेटिंग एजेंसियों ने लगाया था ये अनुमान
बता दें कि तमाम रेटिंग एजेंसियों ने दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 7 से 9 फीसदी के बीच रहने का अनुमान लगाया था। जबकि आरबीआई ने जीडीपी ग्रोथ रेट 7.9 फीसदी बताई थी। इंडिया रेटिंग्स ने दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.3 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था। एजेंसियों का कहना है कि पूरे वित्त वर्ष में जीडीपी की ग्रोथ 9.4 फीसदी हो सकती है।

Recommended Video

    Indian GDP: IMF ने भारत की 2021-22 की जीडीपी वृद्धि दर 9.5 फीसदी रखी | वनइंडिया हिंदी

    क्या होती है जीडीपी

    क्या होती है जीडीपी- GDP देश की भौगोलिक सीमाओं के अंदर एक निश्चित समय सीमा मे दौरान समान और सेवाओं के उत्पादन की कुल वैल्यू होती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+