बॉलीवुड की मशहूर सिंगर शाल्मली खोलगेड़े ने अपने बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे, सामने आईं तस्वीरें
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर शाल्मली खोलगेड़े 22 नवंबर को अपने बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध गईं। शादी समारोह उनके घर पर ही हुआ।
मुंबई, 30 नवंबर। बॉलीवुड की मशहूर सिंगर शाल्मली खोलगेड़े 22 नवंबर को अपने बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध गईं। शादी समारोह उनके घर पर ही हुआ। इस शादी में उनके बेहद करीबी दोस्त और परिवारजन शामिल हुए। बता दें कि दोनों लगभग 6 साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में थे।

ऑरेंज कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं शाल्मली
अब दोनों का 1 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा। जहां शाल्मली ने शादी में ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी वहीं फरहान शेख ने ऑरेंज कलर का कुर्ता पहना। सोशल मीडिया पर खुद शाल्मली ने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शाल्मली बेहद खुश नजर आ रही हैं। बता दें कि शाल्मली की शादी का समारोह बेहद प्राइवेट था इसमें उनके करीबी दोस्त और कुछ रिश्तेदार शामिल हुए।

दोनों ने हिंदू-मुस्लिम रिवाज से रचाई शादी।
रोचक बात ये है कि दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रिवाज से शादी की। उनकी शादी की तस्वीरों में फरहान शाल्मली के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। शाल्मली ने कहा कि हम हिंदू-मुस्लिम रिवाज से शादी करना चाहते थे और फरहान के साले अब्दुल्लाहसमान ने हमारी ये तम्मना पूरी की। उन्होंने इंग्लिश में निकाह पढ़ा। जबकि शाल्मली के पिता ने हिंदू रिवाज से शादी का आयोजन करवाया

इस सुपरहिट गाने से हुई थी बॉलीवुड में शुरुआत
शाल्मली के फिल्मी करियर की बात करें तो साल 2012 में इश्कजादे फिल्म के हिट गाने मैं परेशां से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाए हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा के अलावा बंगाली, मराठी, तेलुगु और तमिल हर भाषा में गाने गाए हैं। अपनी सुरीली और दमदार आवाज से उन्होंने अपने फैंस के दिलों में एक अलग जगह बनाई है। शाल्मली दो बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications