पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कर्नाटक के राज्यपाल की ली शपथ, मोदी कैबिनेट से दिया था इस्तीफा

पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कर्नाटक के राज्यपाल की ली शपथ, हाल ही में मोदी कैबिनेट से दिया था इस्तीफा

नई दिल्ली, 11 जुलाई: पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने रविवार (11 जुलाई) को कर्नाटक के राज्यपाल के रूप में शपथ ली है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा भी मौजूद रहे। थावरचंद गहलोत कर्नाटक के 19वें राज्यपाल बने हैं। कर्नाटक हाई ऑवर के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका ने गहलोत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। थावरचंद गहलोत उन 12 केंद्रीय मंत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने 7 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार से पहले प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था।

Recommended Video

    Thawarchand Gehlot ने ली Karnataka के 19वें Governor के रूप में शपथ | वनइंडिया हिंदी
    Thawarchand Gehlot

    थावरचंद गहलोत ने 11 बजे राजभवन में शपथ ली। थावरचंद गहलोत ने वजुभाई वाला की जगह ली है। वजुभाई वाला 2014 से कर्नाटक के राज्यपाल हैं।

    वहीं थावरचंद गहलोत 2019 से राज्यसभा में सदन के नेता थे। थावरचंद ने 2006 से 2014 के बीच भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रभारी के रूप में भी काम किया है। उस वक्त वह पार्टी महासचिव थे।

    थावरचंद गहलोत ने 1996 से 2009 तक शाजापुर (मध्य प्रदेश) से चार बार सांसद रहे हैं। थावरचंद गहलोत 2009 में लोकसभा चुनाव हार गए थे। साल 2012 में उन्हें राज्यसभा के लिए भेजा गया था।

    थावरचंद गहलोत के कर्नाटक के राज्यपाल बनने पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा था कि थावरचंद गहलोत के सार्वजनिक जीवन में उनके लंबे अनुभव से राज्य को फायदा होगा। सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा, ''मैं कर्नाटक के नए राज्यपाल के रूप में थावरचंद गहलोत जी का हार्दिक स्वागत करता हूं। मैं वजुभाई वाला जी को भी कर्नाटक में उनके योगदान के लिए धन्यवाद देता हूं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+