Tharoor vs Kharge: कौन होगा अगला अध्यक्ष? जानिए कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से जुड़ी 10 बड़ी बातें
कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा? इसका जवाब 19 अक्टूबर को मिल जाएगा। आज कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष पद की लड़ाई वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है। पहले माना जा रहा था कि अध्यक्ष पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी चुनाव लड़ेंगे। लेकिन तमाम सियासी उठापटक के बीच दोनों ने नॉमिनेशन नहीं किया, इसकी वजह से कांग्रेस की किरकिरी भी हुई। वहीं, पार्टी का मुख्य फोकस 2024 के लोकसभा चुनाव पर है। ऐसे में कांग्रेस का अगला अध्यक्ष जो भी होगा उसे ठोस रणनीति बनानी होगी। क्योंकि 2014 के बाद से पार्टी को कई हार मिली है। ऐसे में आइए जानते हैं कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव से जुड़ी 10 बड़ी बातें.....

1. कांग्रेस 130 साल पुरानी पार्टी है, जो कि भारत की सबसे पुरानी पार्टी है। देश की आजादी के लिए भी कांग्रेस पार्टी ने लड़ाई लड़ी थी। आजादी के बाद से अब तक कांग्रेस की तरफ से 40 से कम अध्यक्ष चुने जा चुके हैं। ऐसे में मल्लिकार्जुन खड़गे यदि निर्वाचित होते हैं, तो जगजीवन राम के बाद 50 वर्षों में दूसरे दलित नेता होंगे।
2. कांग्रेस अध्यक्ष के लिए आज देशभर से 9000 प्रतिनिधि वोट करेंगे।
3. वर्ष 2000 में सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीता था। उन्हें कुल 7700 वोटों में से 7,448 वोट मिले थे। जबकि विपक्षी उम्मीदवार जितेंद्र प्रसाद को सिर्फ 94 वोट ही मिले थे।
4- कांग्रेस के दो दशकों से अधिक के इतिहास में यह पहली बार है, जब गांधी परिवार का कोई सदस्य अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ रहा है।
5. कांग्रेस अध्यक्ष पद के दोनों दावेदारों के पास दशकों का अनुभव है। जहां थरूर एक राजनयिक के रूप में अच्छे कार्यों के लिए जाने जाते हैं, वहीं 80 वर्षीय खड़गे को भी राजनीति में 5 दशक से ज्यादा का अनुभव है। वह राज्यसभा में विपक्ष की आवाज भी रह चुके हैं।
6. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया है। प्रतिनिधि शाम 4 बजे तक मतदान कर सकेंगे। सभी राज्यों के प्रतिनिधि अपने-अपने मतदान केंद्रों पर अपने समर्थन वाले उम्मीदवार के लिए मतदान करेंगे। मतदान सुचारू रूप से हो इसकी पूरी व्यवस्था की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि मतदान समाप्त होने के बाद मतपेटियों को एकत्र कर कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय भेजा जाएगा।
7. वहीं, लोग यह जानना चाहते थे कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए वोट राहुल गांधी अपना वोट डालेंगे। मिस्त्री ने उनके सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा के दौरान ही राहुल गांधी वोट डालेंगे।
8. चुनावों से पहले पार्टी कई विवादों में घिरी हुई है। अध्यक्ष के चुनाव को लेकर शशि थरूर की तरफ से कई तरह कि टिप्पणी भी की गई। उन्होंने कई कांग्रेस प्रतिनिधियों के बारे में खुले तौर पर खड़गे का समर्थन करने की बात कही।
9. खड़गे को गांधी का परिवार का सबसे पसंदीदा माना जाता है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने इस देश के लिए अच्छा किया है और उनकी सलाह से पार्टी को फायदा होगा। इसलिए मैं निश्चित रूप से उनकी सलाह और समर्थन मांगूंगा। इसमें कोई शर्म की बात नहीं है। अगर मीडिया की सलाह से कुछ फायदा होता है, तो मैं इसे भी लूंगा।
10. इधर, थरूर ने वोट के लिए हैशटैग #Tharoorfortomorrow अभियान चलाया है। आपको थरूर जी-23 के उन नेताओं में से एक जिन्होंने व्यापक सुधारों की मांग की थी। इसके लिए उन्होंने सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा था। हालांकि, विरोधी गुट के सभी लोग इस मुकाबले में उसके साथ नहीं हैं।
ये भी पढ़ें- Nagpur polls: BJP-RSS के गढ़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, सत्ताधारी पार्टी को बड़ा झटका












Click it and Unblock the Notifications