18 से अधिक उम्र के लोगों को नियत समय पर टीकाकरण का आश्वासन देने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद- IMA प्रमुख
आज मन की बात कार्यक्रम के 78वें एपिसोड के माध्यम से पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कोरोना वायरस टीकाकरण पर विस्तृत चर्चा की।
नई दिल्ली, 27 जून। आज मन की बात कार्यक्रम के 78वें एपिसोड के माध्यम से पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कोरोना वायरस टीकाकरण पर विस्तृत चर्चा की। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. जेए जयलाल ने कहा कि, 'हम प्रधानमंत्री को इस आश्वासन के लिए धन्यवाद देते हैं कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों का नियत समय पर टीकाकरण होगा। उन्होंने राष्ट्र को आश्वासन दिया कि लोगों को जहां भी वे रह रहे हैं, उनके दरवाजे पर टीकाकरण उपलब्ध कराया जाएगा।'

वैक्सीन लगवाने का किया आग्रह
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने देश की जनता से वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें भ्रम नहीं फैलने देना है। मैंने वैक्सीन की दोनों डोल लगवा ली हैं। मेरी मां ने भी दोनों डोज ले ली हैं। कुल मिलाकर हमारे देश के 20 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। आप भी बिना किसी भ्रम के वैक्सीन लगवाइए और बाकी लोगों को भी प्रेरित करिए।
बहरूपिए वायरस से केवल वैक्सीन ही बचाएगी
कार्यक्रम के दौरान पीएम ने मध्य प्रदेस के बैतूल के लोगों से भी बात की। इस दौरान पीएम ने कहा कि आपको अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। हमें जिंदगी बचानी है, लोगों को बचाना है, देश बचाना है। इस बेहरूपिए वायरस से केवल वैक्सीन ही आपको बचाएगी।
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की 'मन की बात' से खिलाड़ी खुश, सरकार से मिल रहा पूरा समर्थन: किरण रिजिजू
मिल्खा सिंह को किया याद
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने हाल ही में पंच तत्व में विलीन हुए एथलीट मिल्खा सिंह को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनके जैसे महान एथलीट को कौन भूल सकता है। जब वे अस्पताल में भर्ती थे तो मैंने उनसे बात की थी। उनसे आग्रह किया था कि आपने 1964 में टोक्यो ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, इसलिए इस बार ओलिंपिक के लिए टोक्यो जा रहे एथलीट्स का मनोबल बढ़ाइए, लेकिन कोरोना ने उन्हें हमसे छीन लिया।
वैक्सीन को लेकर हिचकिचाहट को दूर करने की जरूरत
पीएम ने आगे कहा कि हमें वैक्सीन को लेकर लोगों में फैली भ्रांति को दूर करने की जरूरत है, क्योंकि यह टीकाकरण अभियान में बाधा बन रहा है।
डॉक्टरों का भी जताया आभार
पीएम मोदी ने कोरोना काल में डॉक्टरों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को बजाने के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हम डॉक्टरों के योगदान के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई को हम नेशनल डॉक्टर्स डे मनाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications