'शुक्र है छोटा राजन और अनूप चेतिया मुसलमान नहीं हैं'
नई दिल्ली। हाल ही में गिरफ्तार हुए अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के बारे में एक बार फिर से तल्ख टिप्पणी करते हुए कांग्रेस ने बीजेपी पर कड़ा निशाना साधा है और एक नये विवाद को जन्म दिया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने ट्वीट किया है कि शुक्र है छोटा राजन और अनूप चेतिया मुस्लिम नहीं है। उन्होंने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वह मुस्लिम होते तो उनसे अलग व्यवहार किया जाता। फिलहाल अभी इसके बाबत बीजेपी की ओर से कोई रियेक्शन नहीं आया है।
गौरतलब है कि अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को इंडोनेशिया के बाली से गिरफ्तार किया गया था।छोटा राजन पर वसूली, हत्या, तस्करी जैसे कई आरोप हैं। वहीं उल्फा सरगना अनूप चेतिया पर हत्या का आरोप है। उल्फा के संस्थापक चेतिया को वर्ष 1997 में बांग्लादेश में गिरफ्तार किया गया था।
यहां एक दिलचस्प बात आपको बताते चलें कि जिस समय छोटा राजन बाली एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ था तब उसके पास से हनुमान चालीसा, दो रुद्राक्ष के माला और 10 लाख की विदेशी मुद्रा बरामद की गई जिससे यह साबित होता है कि छोटा राजन आध्यात्म में भी भरोसा रखता है। मालूम हो कि छोटा राजन सीबीआई के पास 19 नवंबर तक हिरासत में हैं।













Click it and Unblock the Notifications