कंगना के समर्थन में एक बार फिर बोलीं बहन रंगोली, इन लोगों को बताया 'समोसा गैंग'
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाले फिल्म थलाईवी का टीजर और पोस्टर जारी हो गया है। जिसके बाद से उनका जयललिता वाला लुक काफी चर्चा में है। फिल्म में कंगना तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म का पोस्टर जारी होने के बाद से कंगना को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।


कंगना फिल्म में एनिमेटिड लग रही हैं
कहा जा रहा है कि कंगना फिल्म में एनिमेटिड लग रही हैं और उनका लुक प्लास्टिक की गुड़िया जैसा है। साथ ही लोग ये भी कह रहे हैं कि इस लुक के लिए कंगना ने जिस प्रोस्थैटिक सर्जरी का सराहा लिया है, वह ठीक से नहीं की गई है।

रंगोली कंगना के समर्थन में उतरी हैं
अब रंगोली कंगना के समर्थन में उतरी हैं, उन्होंने इसे लेकर ट्वीट किया है। कंगना की तारीफ करने वाले एक फैन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'अगर किसी के पास आंखें हैं तो वह प्रोस्थैटिक के काम की ब्रिलिएंस को देख सकता है।'

पहला लुक हाल ही में सामने आया है
रंगोली ने लिखा है, 'बाकी समोसा गैंग तो अपना काम कर ही रही है, जो दिन को रात और रात को दिन कहती है। उनकी ना तो कोई धारणा है और ना ही कोई क्रम।' बता दें कंगना इस फिल्म में जयललिता की भूमिका में दिखेंगी, उनका पहला लुक हाल ही में सामने आया है। साथ ही फिल्म का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कंगना की कुछ झलकियां दिख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications