हाजिन में आतंकियों ने पीडीपी वर्कर की पत्नी का गला रेता
आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के बांदीपोर के हाजिन में एक महिला का गला रेत दिया है। यह घटना सोमवार को हाजिन के शाहगुंड गांव में हुई है। यह घर पूर्व मुख्यमंऋी महबूबा मुफ्ती के पार्टी वर्कर अब्दुल माजिद डार का है।
श्रीनगर। आतंकियों ने जम्मू कश्मीर के बांदीपोर के हाजिन में एक महिला का गला रेत दिया है। यह घटना सोमवार को हाजिन के शाहगुंड गांव में हुई है। यह घर पूर्व मुख्यमंऋी महबूबा मुफ्ती के पार्टी वर्कर अब्दुल माजिद डार का है। इस महिला का नाम शकीला बेगम है। आतंकी डार के घर रविवार देर रात दाखिल हुए थे और यहां पर डार के कत्ल के मकसद से आए थे। उनकी पत्नी ने आतंकियों का विरोध किया जिसकी वजह से आतंकियों ने उनका गला रेत दिया। सोमवार को श्रीनगर के अस्पताल में उनकी मौत हो गई।













Click it and Unblock the Notifications