अनंतनाग में आतंकियों ने बंदूक की नोक पर बैंक को लूटा
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने बैंक को बंदूक की नोट पर लूटा, मुंह पर नकाब पहनकर बैंक में घुसे थे आतंकी
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार आतंकियों ने बंदूक की नोक पर बैंक में लूट की घटना को अंजाम दिया, हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है कि कितनी राशि को आतंकियों ने लूटा है। आतंकी मुंह पर नकाब पहनकर बैंक में घुसे थे। इससे पहले भी 11 जुलाई को आतंकियों ने शोपिया में इसी तरह से बैंक को लूटने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने इस प्रयास को विफल कर दिया था।

यहां गौर करने वाली बात है कि हाल ही में पुलिस ने लश्कर ए तैयबा के आतंकियों की धरपकड़ की थी जो इस तरह की बैंक लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इस मामले में एक गैर कश्मीरी हिंदू को इस मामले के आरोप में गिरफ्तार किया था। आतंकी बैंक में लूट की घटना को यहां अपने अभियान को सफल बनाने के लिए करते हैं। जिस तरह से नोटबंदी के बाद आंतंकियों के पास कैश की कमी आई है उसके बाद से आतंकियो ने इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना शुरू किया है।












Click it and Unblock the Notifications