जम्मू कश्मीर: त्राल में सेना के गश्ती दल पर आतंकी हमला, मुठभेड़ जारी
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में मंगलवार को आतंकवादियों ने सेना के गश्ती दल को निशाना बताने हुए फायरिंग की। घटना के बाद सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। इस घटना के किसी भी जवान के घायल होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

घटना मंगलवार दोपहर के समय की बताई जा रही है। जब सेना की 42 आर आर बटालियन गश्त पर निकली थी। तभी त्राल के सीर इलाके में घातकर बैठे आतंकवादियों ने गश्ती दल पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। सेना ने अचनाक हुए फायरिंग की जवाब दिया। मौके का फायदा उठाकर आतंकवादी भागने में सफल रहे।
सेना और अन्य सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले 12 अप्रैल को पुलवामा में आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया था जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
वहीं सोमवार को पाकिस्तान की ओर से किए संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना के पोर्टर की मौत हो गई थी। बारामुला जिले के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से उकसावे की कार्रवाई की गई थी। जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।












Click it and Unblock the Notifications