कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने किया हमला, पूर्व सरपंच समेत 2 की मौत
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर में आतंकियों ने पूर्व सरपंच को गोली मार दी, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना राज्य के शोपियां की हैं। सोमवार शाम में आतंकियों ने पूर्व सरपंच रमजान शेख को गोली मार दी। उनके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। शोपियां के इमाम साहिब में हुई घटना के तुरंत बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की ओर से घेराबंदी कर दी गई। आतंकियों को खोज निकालने के लिए बड़े स्तर पर तलाशी अभियान भी शुरू कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार को 8 बजे के आसपास इमाम साहिब के समीप पूर्व सरपंच के घर के पास ही कुछ अज्ञात आतंकियों ने गोलियां बरसा कर उनकी हत्या कर दी।













Click it and Unblock the Notifications