JK: सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के बिजबेहाड़ा इलाके में सीआरपीएफ जवानों के एक गश्ती दल पर कुछ आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया। जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है। इससे पहले कुपवाड़ा में रविवार को घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकियों को सेना के जवानों ने मार गिराया था। जिसमें पांच जवान भी शहीद हुए हैं।

Terrorists fire upon a CRPF party in Bijbehara area of South Kashmir One CRPF jawan martyr

मंगलवार को अनंतनाग के बिजबेहाड़ा इलाके में सीआरपीएफ जवानों की पेट्रोलिंग पार्टी पर कुछ आतंकवादियों ने ग्रेनेड हमला किया। इस हमले में दो सीआरपीएफ जवान घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। लेकिन एक जवान ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। शहीद जवान की पहचान शिव लाल के तौर पर हुई है।

Recommended Video

    Kupwara encounter: Army के जवानों ने 5 Terrorists को कैसे किया ढेर? Inside Story | वनइंडिया हिंदी

    वहीं सीआरपीएफ सहित सेना के जवानों ने हमले के बाद पुराने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सोपोर के गुल अबद अरम्पोरा में कुछ आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान चलाया। घंटो तक चले इस तलाशी अभियान के बाद भी क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हो पाई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+