मणिपुर में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने किया हमला, 2 जवान शहीद
आतंकियों ने गश्त पर निकली सुरक्षाबलों की टुकड़ी पर घात लगाकर हमला किया। अचानक हुए हमले में जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला और आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
इंफाल। मणिपुर के लोकचाओ में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों के काफिले पर आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले में सुरक्षाबल के दो जवान शहीद हो गए हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आतंकियों ने गश्त पर निकली सुरक्षाबलों की टुकड़ी पर घात लगाकर हमला किया। अचानक हुए हमले में जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला और आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
हमले में दो जवान शहीद हुए हैं जबकि चार अन्य घायल बताए जा रहे है।












Click it and Unblock the Notifications