कश्मीर में एयरसेल और वोडाफोन के टॉवर्स पर आतंकियों का हमला
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर से टेलीकॉम कंपनियों के टॉवर को निशाना बनाया है। आतंकियों ने कश्मीर में वोडाफोन और एयरसेल के टॉवर पर ग्रेनेड से धमाका करके दहशत का माहौल बना दिया है।
आतंकियों ने वोडाफोन और एयरसेल के टॉवर पर आज सुबह तकरीबन 11 बजे के आस-पास दो ग्रेनेड से धमाका किया है। हालांकि इस धमाके में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।
गौरतलब है कि तकरीबन छह हफ्ते पहले भी बीएसएनएल के कार्यालय में भी हमला किया गया था जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी थी। इस हमले के बाद हिजबुल मुजाहिद्दीन ने अपने कमांडर अब्दुल कय्यूम नजर को इस धमाकों के में लिप्त होने की वजह से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।













Click it and Unblock the Notifications