जम्मू कश्मीर: बीएसएफ के वाहन पर आतंकी हमला, पांच जवान जख्मी

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में बीएसएफ के गश्ती वाहन पर आतंकी हमला हुआ है। हमला श्रीनगर के पंथा चौक के करीब हुआ। आतंकियों ने घात लगाकार वहां से गुजर रहे बीएसएफ के वाहन पर हमला किया। इस हमले में पांच जवान जख्मी हैं, एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जम्मू कश्मीर:

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पंथा चौक से गुजर रही बीएसएफ की गाड़ी पर आतंकियों ने अचानक से हमला बोल दिया। आतंकियों ने गाड़ी पक अंधाधुंध गोलियां चलाई। हमले के बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की तो आंतकी भाग खड़े हुए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

जम्मू कश्मीर:

आईजी (सीआरपीएफ) रविदीप सिंह ने बताया है, शाम करीब छह बजे बीएसएफ के दो वाहन गश्त से लौट रहे थे, तभी आंतकियों ने हमला किया। इसमें पांच जवान दख्मी हो गए। अभी हालात काबू में हैं और आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

जम्मू कश्मीर:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+