जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने पुलिसकर्मियों के कई रिश्तेदारों को अगवा किया

Recommended Video

    Jammu and Kashmir में Policemen के 10 रिश्तेदार अगवा, घाटी में High Alert | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में जिस तरह सेना और पुलिस लगातार आतंकियों का एनकाउंटर कर रही है और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है उससे बौखलाएं आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी के रिश्तेदारों अगवा कर लिया है। आतंकियों ने गुरुवार रात दक्षिण कश्मीर में कई जगहों पर हमला किया और पुलिसकर्मियों के रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। गौर करने वाली बात यह है कि आतंकियों की यह हरकत ऐसे समय में सामने आई है जब एनआईए ने आतंकवादी सैयद सलाउद्दीन के दूसरे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

    terrorist

    हालांकि घटना के बारे में पुलिस ने अभी कोई बयान नहीं दिया है और उसने कहा है कि है वह अभी इस बारे में जानकारी हासिल कर रही है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि कम से कम पांच पुलिसवालों के रिश्तेदारों को आतंकियों ने बंधक बना लिया है। इन लोगों को शोपिया, कुलगाम, अनंतनाग और अवंतीपोरा से अगवा किया गया है। जिन लोगों को अगवा किया गया है उसमे डीएसपी के भाई भी शामिल है।

    वहीं इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन ने पूरे दक्षिण कश्मीर में हाई अलर्ट घोषिता कर दिया है। प्रशासन ने बंधकों की तलाश के लिए बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है और तमाम जगहों पर छापेमारी की जा रही है जिससे कि बंधकों को आतंकियों के चंगुल से छुड़ाया जा सके। रिपोर्ट कै अनुसार आला पुलिस अधिकारियों ने एक उच्च स्तरीय बैठक की है जिसमे बंधकों को छुड़ाने की योजना बनाई गई।

    इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: बीजापुर के जंगलों में चल रहे नक्‍सलियों के कैंप को जवानों ने किया तबाह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+