जम्मू कश्मीर: बांदीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 1 टेररिस्ट ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स ने आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया था। जिसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच यह एनकाउंटर शुरू हुआ।

terrorist neutralised in encounter in Bandipora jammu kashmir Operation in progress
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर बांदीपोरा में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सेना पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। सेना की ओर से आतंकवादियों से समर्पण करने की बात कही गई। बावजूद इसके आंतकी सेना पर फायरिंग करते रहे। वहीं जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

अभी अन्य आतंकियों की ओर से फायरिंग की जा रही है।जानकारी के मुताबिक 2 से 3 आतंकियों के एक मकान में छिपे होने की खबर है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। वहीं सुरक्षाबल आस-पास के इलाकों की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+