Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जम्मू कश्मीर के सोपोर में CRPF की टीम पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, दो की हालत गंभीर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के पेट्रोलिंग दल पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया है। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है। साथ ही एक सिविलियन की भी मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक हमला होने के बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक अन्य जवान को मामूली चोटें आई हैं।

Recommended Video

    Jammu Kashmir: Sopore में Encounter के दौरान जवान ने 3 साल के मासूम को बचाया | वनइंडिया हिंदी
    terrorist attack, crpf, crpf patrolling party, jammu kashmir, sopore, jammu kashmir crpf, terrorist attack on crpf, terrorist, आतंकी हमला, सीआरपीएफ, जम्मू कश्मीर, जम्मू कश्मीर सोपोर, सीआरपीएफ पर आतंकी हमला, आतंकवादी

    घटना के बाद से ही इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। इससे पहले मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा था, 'सोपोर के मॉडल टाउन में आतंकवादियों ने एक नाका पार्टी पर हमला किया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कुछ जवानों और एक सिविलियन के घायल होने की सूचना है। इलाके की घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ है।'

    जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 7.35 बजे आतंकियों ने जवानों पर हमला किया था। उस वक्त वह इलाके की घेराबंदी कर रहे थे। इस मामले में कश्मीर जोन पुलिस ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है। ट्वीट में बताया गया है कि सोपोर में आतंकी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है और नागरिक की जान चली गई है। इसके अलावा तीन जवान घायल भी हुए हैं। आतंकियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

    पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, श्रीनगर से करीब 50 किमी की दूरी पर सोपोर के बारामूला में बुधवार सुबह आतंकियों ने पेट्रोलिंग कर रहे जवानों पर गोलीबारी की थी। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की लेकिन आतंकी वहां से बच निकले। चार जवानों को घायल होने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद एक जवान शहीद हो गया। हमले के समय यहां एक आम नागरिक भी अपने बच्चों के साथ कार में मौजूद था। उसे भी गोली लग गई और बाद में उसकी मौत हो गई।

    इसके अलावा अनंतनाग जिले में भी आतंकियों से मुठभेड़ की खबर सामने आई है। यहां मंगलवार देर रात त्राल में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई है। इलाके में आतंकियों के छिपने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

    जम्मू-कश्मीर: त्राल में एक बाद फिर से सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 6 महीने में घाटी में 128 आतंकवादियों का सफाया

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+