कश्मीर: अनंतनाग आतंकी हमले में CRPF जवान शहीद, एक बच्चे की भी मौत
जम्मू: कश्मीर घाटी में सेना ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया है। इस दौरान आतंकी संगठनों के कई टॉप कमांडर भी मारे गए हैं। जिस वजह से आतंकी बौखलाए हुए हैं और सुरक्षाबलों को अपना निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को अनंतनाग जिले में आतंकियों ने एक बार फिर सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाया। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। वहीं एक घटना स्थल के पास मौजूद एक बच्चे की भी मौत हुई है।
Recommended Video

सीआरपीएफ के मुताबिक अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में सीआरपीएफ की एक टीम हाईवे की सुरक्षा में लगी हुई थी। इस दौरान घात लगाए आतंकियों ने उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक जवान घायल हुआ था, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। वहीं मौके पर मौजूद एक बच्चे की भी मौत हुई है। आतंकी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। जिनकी तलाश में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
हाईवे की सुरक्षा बड़ी जिम्मेदारी
जम्मू-श्रीनगर हाईवे हमेशा से ही आतंकियों के निशाने पर रहा है। रोजाना भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों का काफिला इस हाईवे से गुजरता है। जिस वजह से सुबह के वक्त रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) पूरे हाईवे की जांच करती है। जिसमें ये पता लगाया जाता है कि कहीं कोई विस्फोटक तो नहीं छिपाया गया है। इसके बाद पूरे दिन सुरक्षाबल इस हाईवे की रखवाली करते हैं, ताकी आतंकी हमले को रोका जा सके। पुलवामा हमले के बाद से हाईवे की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications