सीमा पर तनाव जारी, पाकिस्तान ने अब जम्मू कश्मीर के नौशेरा में किया सीजफायर उल्लंघन
जम्मू कश्मीर। सीमा पर पिछले करीब एक सप्ताह से जबरदस्त तनाव देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान ने बुधवार सुबह एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर के बाबा खोरी में सीजफायर का उल्लंघन किया है। जम्मू कश्मीर नौशेरा सेक्टर राजौरी जिले में आता है। पाकिस्तान की तरफ से हो रही हो फायरिंग और सीजफायर के उल्लंघन को लेकर इंडियन आर्मी भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

पिछले सप्ताह पाकिस्तान ने भारत के तीन जवानों को शहीद कर दिया था, उसके बाद सोमवार (25, दिसंबर 2017) को भारतीय सेना ने बदला लेते हुए पाकिस्तान के तीन जवानों को मार गिराया था। इस्लामाबाद में जब पूर्व भारतीय नौसैनिक कुलभूषण जाधव से उनकी मां और पत्नी मुलाकात कर रही थी, तब सीमा पर पाकिस्तान और इंडियन आर्मी के बीच जबरदस्त मुठभेड़ देखने को मिली थी।
पाकिस्तान ने इससे पहले भारत के तीन जवानों को शहीद कर दिया, तो उसके बाद जवाबी कार्रवाई में इंडियन आर्मी ने एलओसी के 250 मीटर पार जाकर पाकिस्तान के पांच से सात जवानों पर हमला किया, जिसमें तीन की मौत हो गई। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, सितंबर 2016 में जिस तरह से भारत ने पाकिस्तानी सीमा के अंदर घुसकर उनकी चौकियों को ध्वस्त कर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था, वैसा इस बार कुछ नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications