सानिया मिर्जा के 'देश प्रेम' पर सवाल उठाने वालों को मिला जवाब, लोकतंत्र के पर्व में परिवार संग पूरी की ड्यूटी
Lok Sabha Election Voting: लोकसभा चुनाव का आज चौथा चरण है। आंध्र प्रदेश की 25 सीटों सहित 10 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 96 सीटों पर वोटिंग की जा रही है। इसी बीच, हैदराबाद के एक बूथ पर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंची।
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके माता-पिता ने वोट डालने के बाद इंक का निशान दिखाते हुए मीडिया के सामने पोज किया। वोट डालने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा, "मतदान न केवल अधिकार है बल्कि कर्तव्य भी है। लोगों को देश के विकास में हिस्सा लेना चाहिए और यह मतदान से ही किया जा सकता है।"
यह भी देखें: कन्नौज में लोकसभा चुनाव के दौरान सपा कार्यकर्ताओं का बढ़ा आक्रोश, पुलिस पर रेड कार्ड देने का लगाया आरोप

नेशनलिटी पर उठ चुके हैं सवाल
सानिया मिर्जा की नेशनलिटी और देश प्रेम को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। शादी एक बाद उनपर पाकिस्तानी की नागरिकता ले लेने के आरोप लगे। कई बार उन्हें पति शोएब मलिक के लिए मैच के दौरान चीयर करने पर भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। आज सानिया ने सभी आलोचनाओं और खोखले दावों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए वोटिंग कर ये दिखा दिया की वो भारतीय थीं और भारतीय ही हैं।
VIDEO | Lok Sabha Polls: Tennis star Sania Mirza's family cast their vote in Hyderbad. Here's what father of Sania Mirza said.
"Voting is not only a right but also a duty. People should take part in the development of the country and it can be done by voting."… pic.twitter.com/sk9BoYxw3k
— Press Trust of India (@PTI_News) May 13, 2024
पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में थी भारतीय स्टार
बीते कुछ वक्त से सानिया मिर्जा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, सानिया के पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने जनवरी के दौरान पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद के संग निकाह कर लिया था। जिसके बाद ये खुलासा हुआ कि भारतीय टेनिस स्टार ने शोएब से उनके तीसरे निकाह से पहले ही खुला ले लिया था। बता दें, सानिया शोएब की दूसरी पत्नी थी।
भारतीय फैंस की कड़ी आलोचना झेलते हुए सानिया ने अप्रैल 2010 में शोएब मलिक से निकाह कर लिया था। सीमा पार की इस हाई-प्रोफाइल प्रेम कहानी और शादी ने इस वक्त काफी सुर्खिया बटोरी थी। शादी के 8 साल बाद 2018 में सानिया ने अपने बेटे, इजहान मिर्जा मलिक को जन्म दिया। शोएब और सानिया इस दौरान दुबई में रहा करते थे।
10 राज्यों-केंद शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान
चौथे चरण में 10 राज्यों-केंद शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर मतदान किया जा रहा है जिसमें आंध्र प्रदेश की 25, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की 8, बिहार की 5, ओडिशा की 4 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट पर वोटिंग की जा रही है। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश के मतदाता भी 175 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए आज अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए वोट करेंगे। इसके अलावा, ओडिशा की 28 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। कुल 1,717 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला मतदाता आज करने वाले हैं।
यह भी देखें: Lok Sabha Election: 96 सीटों पर मतदान जारी, कहीं EVM खराब, कहीं वोट का बहिष्कार, पुलिस से भिड़ी पब्लिक!












Click it and Unblock the Notifications