कन्नौज में लोकसभा चुनाव के दौरान सपा कार्यकर्ताओं का बढ़ा आक्रोश, पुलिस पर रेड कार्ड देने का लगाया आरोप
UP Lok sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश में तेरह लोकसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह से ही मतदान हो रहा है। इसी बीच कन्नौज की छिबरामऊ से सपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस के नकारात्मक रवैये को लेकर खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से यह जानकारी शेयर की है।
समाजवादी पार्टी द्वारा किए गए ट्विट में लिखा गया है कि कन्नौज लोकसभा के छिबरामऊ में बूथ संख्या 331 पर बीजेपी प्रधान के कहने पर सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस रेड कार्ड दे रही है, सपा के पोलिंग एजेंट को भी परेशान किया जा रहा है।

इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी समाजवादी पार्टी के मुखिया कन्नौज लोकसभासीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सपा सुप्रीमो के चुनाव मैदान में होने से यहां को मुकाबला रोचक हो गया है। हांलाकि बीजेपी भी इस सीट पर अपनी मजबूत स्थिति बता रही है। यहां के वर्तमान सांसद बीजेपी से सुब्रत पाठक हैं। जिन पर पार्टी ने दोबारा विश्वास जताया है। एक दर्जन से अधिक प्रत्याशी कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश में आज हो रहे चुनाव में सर्वाधिक मतदाता इसी लोकसभा सीट से हैं।












Click it and Unblock the Notifications