Lok Sabha Election: 96 सीटों पर मतदान जारी, कहीं EVM खराब, कहीं वोट का बहिष्कार, पुलिस से भिड़ी पब्लिक!
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों पर वोटिंग की जा रही है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में मतदान जारी है।
इसी बीच कुछ क्षेत्रों से ईवीएम से जुड़ी समस्याओं की खबर निकल कर भी सामने आ रही है। हैदराबाद के एक क्षेत्र में एवीएम में खराबी के कारण मतदान में देरी हुई। हैदराबाद में हब्सीगुडा में श्री साई पब्लिक स्कूल, बूथ 240 में एक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में खराबी आने से मतदाताओं में काफी निराशा देखने को मिली। ईवीएम में खराबी की वजह से सोमवार, 13 मई को शहर में आम चुनाव के चौथे चरण के दौरान मतदान प्रक्रिया में देरी हुई।
यह भी देखें: कन्नौज में लोकसभा चुनाव के दौरान सपा कार्यकर्ताओं का बढ़ा आक्रोश, पुलिस पर रेड कार्ड देने का लगाया आरोप

वोट डालने के लिए उत्सुक कई निवासियों को बिना मतदान किए ही जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। अधिकारियों ने ईवीएम की मरम्मत के लिए एक घंटे का अनुमान लगाया था। यह घटना तेलंगाना में चल रहे मतदान के बीच हुई, हैदराबाद में सुबह 9 बजे तक मतदान का प्रतिशत मामूली 5.09 पेरेंट रहा।
विजयवाड़ा में मतदाता और पुलिसकर्मी में झड़प
वहीं, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं, मतदान कर्मियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। सोमवार, 13 मई की सुबह 7:45 बजे तक मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं होने पर आंध्र लोयोला कॉलेज (एएलसी) स्थित एक बूथ पर मतदाताओं की ऑन-ड्यूटी पुलिस और मतदान कर्मचारियों के साथ बहस हो गई।
मतदान कर्मियों ने बताया कि मतदान केंद्र संख्या 48 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसे लेकर मतदाताओं और मतदान कर्मियों ऑन-ड्यूटी पुलिस के बीच बहस हुई और हल्की झड़प भी हुई। वरिष्ठ नागरिकों, शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं ने मतदान प्रक्रिया में देरी पर चिंता व्यक्त की। मतदान पदाधिकारी कर्मचारियों ने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ द्वारा ईवीएम में आयी खराबी को दूर करने के बाद मतदान शुरू हुआ।
उत्तर प्रदेश के कुछ बुथों पर EVM की खराबी से देर से शुरू हुआ मतदान
उत्तर प्रदेश की भी कुछ सीटों से मतदान के दौरान ईवीएम में खराबी की समस्या सामने आई। लखीमपुर नगर पालिका के मॉडल बूथ पर तकनीकी समस्या के चलते मतदान देर से शुरू हुआ। लखीमपुर के ही निघासन में बूथ के अंदर मोबाइल ले जाने को लेकर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प की खबर निकल कर सामने आई है।
पुलिस का कहना है कि किसी राजनीतिक दल से जुड़ा एक कार्यकर्ता अंदर वीडियो बना रहा था। उसे रोकने पर हंगामा शुरू हो गया। लखीमपुर के ईसानगर के मुड़िया गांव में लोगों ने मतदान बहिष्कार कर दिया।
यह भी देखें: Richest Candidate: लोकसभा चुनाव 2024 में सबसे अमीर प्रत्याशी चंद्रशेखर की सीट गुंटूर के क्या हाल?












Click it and Unblock the Notifications