गर्मी ने फरवरी महीने में तोड़ा 71 साल का रिकॉर्ड, जानें तापमान कहां पहुंचा 40 डिग्री के पार

temperature-crossed-40-degrees-in-bhuj-gujarat-broke-record-of-71-years

होली आने में अभी काफी देर है, लेकिन लगता है कि उससे पहले ही गर्मी घोषित कर देनी पड़ेगी। देश के कई राज्यों ने गर्मी आने का ऐलान कर दिया है। गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में फरवरी महीने में ही गर्मी के रिकॉर्ड टूटने शुरू हो गए हैं। अधिकतम तापमान ने गुरुवार को गुजरात के भुज में फरवरी महीने का अब तक का सारा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 1952 से तापमान का रिकॉर्ड रखा जा रहा है और वहां 16 फरवरी, 2023 को इतनी गर्मी पड़ी, जितनी इस महीने में कभी पड़ी ही नहीं थी। कम से कम रिकॉर्ड में तो नहीं है। सिर्फ भुज में ही नहीं, गुजरात के कई शहरों और देश के अन्य राज्यों में भी अचानक तापमान ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। सवाल है कि अभी तो मई और जून बहुत दूर है।

भुज में फरवरी महीने की तापमान का सारा रिकॉर्ड टूटा

भुज में फरवरी महीने की तापमान का सारा रिकॉर्ड टूटा

गुजरात के कच्छ जिले के भुज शहर में तापमान ने फरवरी महीने में 71 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुक्रवार को भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से अहमदाबाद में जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक भुज शहर में तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जो फरवरी महीने के लिए 71 साल में सबसे ज्यादा है। भारतीय मौसम विभाग के भुज स्टेशन ने 16 फरवरी, 2023 यानि गुरुवार को सर्वाधिक तापमान दर्ज किया है। भुज में तापमान का रिकॉर्ड 1952 से रखा जा रहा है, जिसमें यह सर्वाधिक है।

गुजरात के कई शहरों में अगले दो दिनों में पड़ेगी जबर्दस्त गर्मी

गुजरात के कई शहरों में अगले दो दिनों में पड़ेगी जबर्दस्त गर्मी

अहमदाबाद स्थित भारतीय मौसम विभाग के साथ जुड़े वैज्ञानिक विजिन लाल ने कहा है कि इससे पहले भुज में फरवरी महीने में सबसे ज्यादा तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। 19 फरवरी, 2017 को भुज में फरवरी में 39 डिग्री तक पारा चढ़ा था। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तर गुजरात के हिस्सों और सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।

इन कारणों से बढ़ रही है गर्मी

इन कारणों से बढ़ रही है गर्मी

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक फरवरी ठंड से गर्मी में बदलाव वाला महीना होता है, जब दिनों में कम न्यूनतम तापमान और उच्च अधिकतम तापमान दर्ज किया जाता है। लाल ने तापमान में बढ़ोतरी का कारण बताते हुए कहा कि 'इस समय हम साफ आसमान और उत्तर-पूर्वी हवा देख रहे हैं और तटवर्ती क्षेत्रों में समुद्री बयार में देरी हो रही है। ' उनके मुताबिक हीट वेव की चेतावनी तो नहीं है, लेकिन उत्तर गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ के हिस्सों में उच्च तापमान वाले हालात बने रहेंगे।

अहमदाबाद में भी 39 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा

अहमदाबाद में भी 39 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा

वहीं मौसम विभाग ने अहमदबाद के लिए भी अधिकतम तापमान को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। आईएमडी के मुताबिक अहमदाबाद में आसमान तो साफ रहेगा। साथ ही शनिवार सुबह तक न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर है, जो इसके सबसे बड़े शहर अहमदाबाद से बिल्कुल सटा हुआ है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi-NCR में फरवरी के महीने में बदला मौसम, 29 डिग्री पहुंचा तापमान | वनइंडिया हिंदी
    देश के कई हिस्सों में सामान्य से 6 से 9 डिग्री ज्यादा तापमान

    देश के कई हिस्सों में सामान्य से 6 से 9 डिग्री ज्यादा तापमान

    गुजरात ही नहीं देश के कई हिस्सों में मौसम की स्थिति नाटकीय रूप से बदल रही है। जनवरी महीने में जहां कड़ाके की सर्दी पड़ी, वहीं फरवरी में कई इलाकों में असामान्य रूप से तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं इस साल फरवरी का महीना भारतीय मौसम विभाग की ओर से रिकॉर्ड रखने की शुरुआत के बाद से सबसे ज्यादा गर्म फरवरी ना साबित हो जाए। भुज में गुरुवार को जो अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है, वह सामान्य से 10 डिग्री ज्यादा है। इसी तरह गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के कई इलाकों में सामान्य से 6 से 9 डिग्री तक ज्यादा तापमान दर्ज हो रहे हैं। (इनपुट-पीटीआई, तस्वीरें- प्रतीकात्मक)


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+