Telangana: बीच सड़क धरने पर बैठीं शर्मिला रेड्डी हॉस्पिटल में हुई भर्ती, नहीं मिली थी पदयात्रा की अनुमति

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की बहन और YSRTP की चीफ शर्मिला रेड्डी को हैदराबाद के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

YSRTP Chief YS Sharmila

Telangana News: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की बहन और YSRTP की चीफ शर्मिला रेड्डी तेलंगाना में राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गईं है। शर्मिला रेड्डी ने तेलंगाना में पदयात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी। लेकिन पदयात्रा निकालने की अनुमति तेलंगाना सरकार ने नहीं दी थी। इसके विरोध में शर्मिला ने शुक्रवार 09 दिसंबर को अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया और बीच सड़क पर बैठ गई थी।

अनशन के दौरान YSRTP की चीफ शर्मिला रेड्डी ने पानी की एक बूंद तक नहीं पी, जिसकी वजह से उनकी तबियत तेजी से खराब हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तबियत खराब होने पर शर्मिला रेड्डी को आज सुबह-सुबह हैदराबाद के एक स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि शर्मिला का ब्लक प्रेशर और शरीर में ग्लूकोज लेवल बहुत ही चिंताजनक स्थिति में पहुंचा गया है।

एएनआई की खबर के मुताबिक, YSRTP की चीफ शर्मिला रेड्डी ने कहा, 'तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव (KCR) मेरी पदयात्रा को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मेरी बस को जला दिया गया, मेरे लोगों को पीटा गया और मुझ पर हिंसा का आरोप लगाया गया। फिर गिरफ्तार करके हैदराबाद ले गए। अगले दिन कोर्ट ने पदयात्रा करने की अनुमति दी लेकिन पुलिस फिर भी हमें जाने नहीं दे रही है।'

शर्मिला की मां को भी किया हाउस अरेस्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के सीएम की बहन शर्मिला तेलंगाना सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। तेलंगाना सरकार का विरोध कर रही शर्मिला की मां पार्टी ऑफिस में उनसे मिलने जाने लगी थी तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया गया। इस पर विजयम्मा ने कहा, क्या यह लोकतंत्र है? इससे पहले किसी सरकार ने आपत्ति नहीं जताई। पूर्व में कई नेताओं ने पदयात्राएं की हैं, सरकार ने उन्हें मंजूरी दी। लेकिन शर्मिला को पदयात्रा की मंजूर क्यों नहीं दी जा रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+