तेलंगाना टीडीपी प्रमुख कासनी ने नाराज होकर पार्टी से दिया इस्‍तीफा, लगाया ये आरोप

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 को अब महज एक महीना बचा है, राज्‍य की प्रमूख राजनीतिक पार्टियां जहां चुनावी संग्राम की तैयारियों में जुटी हुई है वहीं तेलंगाना तेलुगु देशम पार्टी (टीटीडीपी) के अध्यक्ष कसानी ज्ञानेश्वर ने अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा देकर बड़ा झटका दिया है।

tdp

बताया जा रहा है कि तेलंगाना में टीडीपी के विधानसभा चुनाव ना लड़ने के फैसले से नाराज होकर ज्ञानेश्वर ने अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दिया है। इसके साथ ही टीटीडीपी अध्‍यक्ष ने आरोप लगाया है कि उन्‍होंने पार्टी महासचिव नारा लोकेश से 20 से 30 बारसंपर्क करने की कोशिश की लेकिन उन्‍होंने फोन रिसीव नहीं किया।

कसानी ज्ञानेश्वर ने ये भी आरोप लगाया कि तेलंगाना में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के फैसले से तेलंगाना में अन्य पार्टियों को मदद मिलेगी। इसके अलावा पार्टी के उम्मीदवार अपना पैसा खर्च कर चुनाव लड़ने में रुचि रखते हैं, लेकिन पार्टी के पास चुनाव नहीं लड़ने का कोई ठोस कारण नहीं है।

कासनी ने बताया कि तीन दिन पहले उन्‍होंने राजमहेंद्रवरम जेल में बंद पार्टी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की थी। उनसे उन्‍होंने पूछा था कि जब तेलंगाना में विधान सभा चुनाव नहीं लड़ना था तो उन्हें टीडीपी में शामिल होने के लिए क्यों प्रोत्साहित किया था।

उन्‍होंने बताया नायडू ने मेरे सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।कासन ज्ञानेश्वर ने कहा कि तेलंगाना में उन्‍होंने 60 लोगों की लिस्‍ट बनाई थी और वो लोग राज्‍य में चुनाव लड़ने के उत्‍साहित थे। वो मुझसे सवाल कर रहे थे कि तेलंगाना में हमारी पार्टी चुनाव लड़ने से पीछे क्‍यों हट गई।

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि नारा लोकेश बच्‍चों की तरह बात कर रहे है, वो तेलंगाना की राजनीति को नहीं समझते हैं।

कासनी ने टीडीपी के आंध्र प्रदेश के विधायक और अभिनेता के उस बयान का जिक्र किया जिसमें एक्‍टर बालकृष्‍ण ने चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद कहा था कि पार्टी तेलंगाना चुनाव में अपनी असली ताकत दिखाएगी लेकिन अब वो भी चुप्‍पी साधे हुए हैं, वो भी कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+