तेलंगाना: नए मुख्यमंत्री पर कोई सहमति नहीं, रेवंत रेड्डी का नाम सबसे आगे
Telangana News: तेलंगाना में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद अब मुख्यमंत्री के नामों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इन नामों में तेलंगाना कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि, अभी किसी नाम पर मोहर नहीं लगा है।
रेवंत रेड्डी को कांग्रेस की जीत का सूत्रधार माना जा रहा है। इसके बाद उनके नाम की चर्चा बहुत तेजी से हो रही है। एनडीटीवी ने सूत्रों के हवालों से बताया कि रेवंत रेड्डी का नाम सबसे आगे है। हालांकि, बताया जा रहा है कि पर्यवेक्षकों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर फैसला लिया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह की योजना बनाई गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री पर निर्णय होने तक स्थगित कर दी गई है। सूत्रों ने यह भी कहा कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ बैठक के बाद ही किसी नाम की घोषणा करेंगे। एक पैनल जिसमें कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल हैं। वहीं, डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंच गए हैं।
बता दें कि 119 सीट वाली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने प्रचंड जीत दर्ज की। उन्होंने बीआरएस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया। कांग्रेस पहली बार पूर्ण बहुमत से तेलंगाना में सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज की है। बीआरएस पार्टी केवल 39 सीटों पर सिमट गई। बीजेपी ने 8 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। वहीं, ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 7 सीटें मिली हैं।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हुए थे। जिसमें से उन्हें 7 सीटों पर जीत मिली है। बीजेपी 111 सीटों और जन सेना 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारी थी। बीजेपी ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़ें- Telangana Election: तेलंगाना में CM पद के लिए रेवंत के नाम पर कांग्रेस आलाकमान ने लगाई रोक!












Click it and Unblock the Notifications