Telangana News: घरेलू गैस पाइपलाइन लीक होने से लगी भीषण आग, 12 लोग बुरी तरह झुलसे, हालत गंभीर, Video
Telangana News: तेलंगाना में गुरुवार शाम बेहद अनहोनी घटना घट गई। इस घटना में कई लोगों की हालत बिगड़ने की खबर सामने आई है। रंगारेड्डी में आरजीआईए पीएस सीमा में घरेलू गैस पाइपलाइन में लीक हो गई। रिसाव के कारण आग लग गई। आग लगने की घटना में 12 लोग बुरी तरह झुलस गए।
हादसे की सूचना मिलते ही सीएम रेवंत रेड्डी एक्शन में आ गए। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की भगवान से प्रार्थना की है।

आग लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। झुलसे हुए सभी लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बता दें कि ये अनहोनी रंगारेड्डी के गगन पहाड़ की कराची बेकरी में हुई है। आग लगने के बाद कई लोग बेकरी में फंस गए। रेस्क्यू टीम के पहुंचते ही फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू टीम ने बड़ी मुस्तैदी से फंसे लोगों को बाहर निकालकर जान बचाई।
Recommended Video
सभी घायलों का डीआरडीओ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस गैस लीक के कारणों के बारे में पता लगा रही है। साथ ही बेकरी कर्मचारी के साथ अन्य लोग भी घायल हुए हैं, इसके बारे में भी पता लगा रही है।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना सरकार ने भूमि विवादों के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा कदम, विशेष पैनल गठित करने के निर्देश












Click it and Unblock the Notifications