अहमदाबाद का नाम बदलकर अडानीबाद क्यों नहीं कर लेते? हैदराबाद का नाम बदलने के बयान पर KTR का BJP नेता पर तंज
नई दिल्ली, 04 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैदराबाद को "भाग्यनगर" के रूप में संदर्भित करने के एक दिन बाद तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने बीजेपी नेता रघुबर दास के एक बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। रघुबर दास ने अपने बयान में राज्य में पार्टी के सत्ता में आने पर नाम बदलने की बात कही थी। बीजेपी नेता की बयान के जवाब में पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात और अरबपति गौतम अडानी का जिक्र करते हुए केटीआर ने पोस्ट किया, "आप अहमदाबाद का नाम पहले अडानीबाद क्यों नहीं बदलते? वैसे यह झुमला जीवी कौन है।"

PM मोदी ने हैदराबाद को 'भाग्यनगर' कहकर किया संबोधित
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अपने भाषण के दौरान तेलंगाना की राजधानी को भाग्यनगर के रूप में संदर्भित किया था। इसके बाद से राजनीतिक गलियारों में इसी बात की चर्चाएं शुरू हो गई। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने इस क्षेत्र को संघ में एकीकृत करके हैदराबाद में 'एक भारत' (संयुक्त भारत) की नींव रखी और 'श्रेष्ठ भारत' का निर्माण करना भाजपा का ऐतिहासिक दायित्व है।
रघुबर दास ने कहा - सत्ता में आए तो हैदराबाद का नाम होगा 'भाग्यनगर'
इससे पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रघुबर दास ने शुक्रवार को हैदराबाद के भाग्य लक्ष्मी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर तेलंगाना राज्य में भाजपा सत्ता में आती है, तो हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी हों या आम लोग, उनमें टीआरएस सरकार के खिलाफ नाराजगी है।












Click it and Unblock the Notifications