Coronavirus: फ्रांस से लौटे शख्स ने क्वारंटाइन से किया इनकार, शादी रचाई और बुलाए 1000 लोग

हैदराबाद। भारत सहित दुनियाभर में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा है। चीन से भी ज्यादा बुरी स्थिति ईरान और इटली जैसे देशों की बन गई है। शनिवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में 35 नए मामले सामने आने के बाद संख्या 258 हो गई है। लेकिन इस बीच लोगों की लापरवाही भी सामने आ रही है। इतनी खतरनाक बीमारी पर जागरुकता फैलाए जाने के बावजूद लोग अपने साथ-साथ बाकी लोगों की जान खतरे में डालने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं।

coronavirus, telangana, wedding, france, quarantine, कोरोना वायरस, शादी, फ्रांस, तेलंगाना, क्वारंटाइन

ऐसा ही हैरान कर देने वाला एक मामला तेलंगाना से सामने आया है। यहां एक शख्स फ्रांस से लौटा था। बता दें फ्रांस में कोरोना वायरस के कारण हालात काफी खराब हैं और एक हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना के इस शख्स ने खुद को क्वारंटाइन (खुद को सबसे अलग करना) करने के बजाय अपनी शादी आयोजित की। इस शादी में उसने करीब एक हजार लोगों को भी न्योता दिया। फ्रांस से लौटने के बाद इस शख्स को शादी करने के बजाय खुद को करीब दो हफ्ते तक क्वारंटाइन करना चाहिए था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, इस शख्स के रिसेप्शन को अब रद्द कर दिया गया है और इसे क्वारंटाइन के लिए भेजा गया है। ये शादी वारंगल शहर में हुई थी, जिसके कई वीडियो भी सामने आए थे। शादी में दूल्हा-दुल्हन के दोस्त और रिश्तेदार भी शामिल हुए। इनमें से किसी ने भी मास्क नहीं पहना था। वायरस से बचने के लिए किसी तरह का कोई उपाय भी नहीं किया गया। दूल्हा बना ये शख्स अपने दोस्त के साथ 12 मार्च को ही फ्रांस से लौटा था। अब दोनों को होम क्वारंटाइन के लिए भेजा गया है।

इस शादी में कुछ वीईपी लोग भी शामिल हुए थे। बताया ये भी जा रहा है कि एक सामाजिक कार्यकर्ता ने इन लोगों से शादी रद्द करने को कहा था, लेकिन इन्होंने कुछ भी मानने से इनकार कर दिया। तेलंगाना में 2 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमित मामलों की संख्या 16 हो गई है। राज्य के मुख्यमंत्री ने शादी के लिए बुक हुए हॉल की बुकिंग रद्द कर दी हैं और लोगों से कहा है कि हो सके तो अपने कार्यक्रमों को थोड़े समय के लिए टाल दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+