Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तेलंगाना चुनाव: केसीआर बोले - कांग्रेस की राक्षसी नीतियों का परिणाम गंभीर होगा

तेलंगाना विधानसभा के लिए मतदान के लिए 15 दिन से भी कम का समय बचा है। राज्‍य की सत्‍ता पर काबिज बीआरएस जमकर चुनाव प्रचार कर रही है और प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमले कर रही है। वहीं अब प्रजा आर्शीवाद सभा को संबोधित करते हुए सीएम के चंद्रशेखर राव जिन्‍हें केसीआर ने दावा किया कांग्रेस की राक्षसी नीतियों का परिणाम गंभीर होगा।

brs kcr telangana poola

बुधवार को मेडक में प्रजा आशीर्वाद सभा में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए केसीआर ने कहा अगर कांग्रेस सत्‍ता में आती हे तो लोगों के भाग्य और तेलंगाना के भविष्य पर गंभीर असर पड़ेगा। खासकर किसानों का जीवन मूुहाल हो जाएगा। इसके साथ ही केसीआर ने मतदाताओं को राज्य में कांग्रेस के प्रति सचेत करते हुए कहा कांग्रेस को वापसी आप होने तो देते हैं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।कांग्रेस की राक्षसी नीतियों को गंभीर परिणाम होगा।

इसके साथ ही केसीआर ने लोगों से राहुल गांधी से लेकर टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी तक कांग्रेस नेताओं से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि वे अपने विघटनकारी एजेंडे को छिपा नहीं रहे हैं।

केसीआर ने साथ ही में दावा किया कि कांग्रेस राज्‍य के उस मजबूत प्रशासनिक तंत्र और कल्याण प्रणाली को नष्ट करना चाहती है जिसे पिछले साढ़े नौ वर्षों में हमारी बीआरए पार्टी की सरकार में अच्छी तरह से तैयार और पोषित किया गया था।

उन्‍होंने कहा अगर कांग्रेस सत्‍ता में आती है तो एक बार फिर से लोगों को जो सीधे लाभ मिल रहे हैं उन लाभों से वंचित करने के लिए किसी भी अधिकारी या प्रभावशाली तत्वों की भागीदारी के बिना उनके खातों में लूट-खसोट का पुराना आदेश लागू किया जाए।

सीएम ने कहा कि तेलंगाना में बीआरएस के कार्यकाल में बिजली, सिंचाई, कृषि, कल्याण और प्रशासन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में राज्य के बड़े पैमाने पर बदलाव को ध्यान में रखते हुए ही मतदान करें। साथ ही उन्‍होंने कहा कांग्रेस नेतृत्‍व का घोषित लक्ष्‍य सरकारी पोर्टली धरानी को समाप्‍त करना है। जो किसानों को रायथु बंधु सहायता से लेकर उनसे खरीदे गए अनाज के भुगतान तक सीधे लाभ देने की सुविधा प्रदान करता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+