तेलंगाना: केसीआर अपने इस जन्म में सीएम तो दूर कभी मंत्री नहीं बन सकते, सीएम रेवंत रेड्डी का तीखा हमला
Telangana News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाते हुए पूर्व सीएम और बीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव पर जमकर निशाना साधा। सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि के चंद्रशेखर राव इस जीवनकाल में फिर कभी मंत्री नहीं बनेंगे, मुख्यमंत्री तो दूर की बात है।
रेवंत रेड्डी ने बीआरएस सुप्रीमो पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी तुलना नित्यानंद से भी कर दी। उन्होंने कहा कि आप सभी नित्यानंद के बारे में जानते हैं। उसने एक द्वीप खरीदा और स्वयं को उसका राजा घोषित कर दिया। केसीआर अपनी गलत कमाई से एक द्वीप भी खरीद सकते हैं और खुद को उसका राजा घोषित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि केसीआर अपने इस जन्म में सीएम तो दूर कभी मंत्री तक नहीं बन सकते हैं। केसीआर ने सभी वर्गों के लोगों को धोखा दिया है। एक बार फिर बिना किसी शर्म के सत्ता चाह रहा है। इंद्रवेली में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने विशाल सार्वजनिक बैठक में घोषणा की कि राज्य सरकार कैबिनेट की मंजूरी के साथ अगले 15 दिनों में 15 हजार कांस्टेबल पद भरेगी।
अपनी सरकार और पिछले बीआरएस शासन के बीच समानता दिखाते हुए रेवंत ने कहा कि केसीआर ने उनके बेटे और बेटी को नौकरियां प्रदान कीं। जिससे राज्य में बेरोजगार युवाओं को अधर में छोड़ दिया गया। यह कहते हुए कि 15 दिनों में 15 हजार कांस्टेबल पद भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो गारंटी - 500 रुपये में घरेलू एलपीजी रिफिल और 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली जल्द ही लागू की जाएगी।
यह भी पढ़ें- तेलंगाना: केसीआर चिंतित, बोले- सीएम रेवंत रेड्डी से मिलने से पहले विधायक पहले करें सूचित और लें सलाह












Click it and Unblock the Notifications