तेलंगाना: हरीश राव ने किया वादा-बीआरएस सत्‍ता में वापस आने पर आदिवासी समुदाय के कल्‍याण को देगी प्राथमिकता

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा। तेलंगाना की वर्तमान सरकार बीआरए सत्‍ता में लगातार तीसरी बार आने के लिए आश्वस्‍त नजर आ रही है। वहीं वित्त मंत्री टी हरीश राव ने शनिवार को कसम खा ली है कि आगामी चुनाव में बीआरएस सत्ता में वापसी होती है तो आदिवासी समुदायों के कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी।

brs

शमीरपेट में एक जनजातीय अथमेय सम्मेलन में को चुनावी समर में गिरिजना बंधु योजना को लागू करने और आदिवासी परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए पोडु पट्टों के आवंटन को बढ़ाने के लिए बीआरएस की प्रतिबद्धता के बारे में बताया और आश्वसन दिया।

तेलंगाना मंत्री हरीश राव जनता के सामने कसम खाते हुए कहा 30 नवंबर को होने वाले चुनाव में बीआरएस सत्‍ता में आगामी चुनाव में बीआरएस सत्ता में लौटती है तो आदिवासी समुदायों के कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी।

बीआरएस सरकार के कार्यकाल के दौरान उपलब्धियों के बारे में बताते हुए वित्‍ती मंत्री हरीश राव ने आदिवासी समुदाय से टांडा को ग्राम पंचायतों में बदलने पर विचार करने की गुजारिश की उन्‍होंने कहा पिछले साढ़े नौ सालों में मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव के प्रयासों के कारण अब हर घंटे में पानी और बिजली की पहुंच है।

वहीं प्रमुख विपक्षी पार्टी को कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए तेलंगाना के वित्‍त मंत्री हरीश राव ने उस पर 2009 के घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। वहीं इसके विपरीत केसीआर ने पोडु पट्टों के तहत 4.5 लाख एकड़ जमीन प्रदान की और आदिवासी स्कूलों और कॉलेजों जैसे शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+