तेलंगाना चुनाव: कांग्रेस ने सत्‍ता में आने पर नया राजस्‍व नियम लागू करने का लिया संकल्‍प

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में अपनी छह गारंटियों के दम जीत हासिल करने के लिए आश्वस्‍त दिख रही कांग्रेस पार्टी ने अब संकल्‍प लिया है कि अगर उसकी तेलंगाना में सरकार बनती है तो नया राजस्‍व नियम लागू किया जाएगा।

 D Sridhar Babu

मंथनी विधायक और कांग्रेस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष डी श्रीधर बाबू ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस वर्तमान सरकार की खामियों की पहचान करेगी। इसके साथ ही सत्‍ता में आने पर लोगों के कल्याण के लिए एक नया राजस्व अधिनियम पेश करने का संकल्‍प लिया है।

कांग्रेस का ये बयान मुख्‍यमंत्री चंद्रशेखर राव के मंथनी और पेद्दापल्ली में की गई सार्वजनिक बैठकों में कांग्रेस और उनकी नीतियों की आलोचना करने के बाद आया है।

मंथनी विधायक बाबू ने केसीआर पर कांग्रेस के खिलाफ झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही बाबू ने अपनी कांग्रेस पार्टी की ओर से आश्वासन दिया कि यदि कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है, तो किसानों की भूमि बाधित नहीं होगी और उनकी सरकार धरणी पोर्टल के साथ मुद्दों का समाधान करेगी।

बीआरएस जो लगातार बिजली के मुद्दे पर पड़ोसी राज्‍य कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर खराब बिजली आपूर्ति के लिए घेर रही और तेलंगाना राज्‍य में 24 घंटे बिजली की सप्‍लाई होने का दावा कर रही बीआरएस के आरोपों का जवाब देते हुए विधायक बाबू ने दावा कि बिजली आपूर्ति के मुद्दों के संबंध में, कांग्रेस सरकार के शासनकाल के दौरान, बिजली की रुकावट को रोकने के लिए राज्य की बिजली ग्रिड को केंद्रीय ग्रिड से जोड़ा गया था।

इसके अलावा कांंग्रेस विधायक ने बताया कि जयपुर पावर प्लांट और भूपालपल्ली थर्मल पावर स्टेशन को कांग्रेस सरकार ने एपी पुनर्गठन अधिनियम के तहत मंजूरी दी थी। इसके साथ ही बाबू ने केसीआर पर कांग्रेस पार्टी पर जहरीला और झूठा हमला करने का आरोप लगाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+