तेलंगाना चुनाव 2023: कांग्रेस ने बीआरएस और भाजपा के नेताओं को लुभाने का अभियान किया तेज

तेलंगाना विधानसभा चुनाव नवंबर माह के अंत में होने वाले हैं, चुनाव की तरीखों की घोषणाा के बाद राज्‍य की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सत्‍तारुढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को लुभाना तेज कर दिया है। तेलंगााना कांग्रेस प्रमुख ए. रेवंत रेड्डी ने चुनाव से पहले अन्य दलों के अधिक नेताओं को कांग्रेस में शामिल करने का अभियान तेज कर दिया है।

telangana congress

इसी कड़ी में रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में बीआरएस फ्लोर लीडर और माधापुर के पार्षद, जगदीश्वर गौड़ और अन्य नेताओं को कांग्रेस में शामिल कर उनको सदस्‍यता दिलाई।

बता दें बीते चार महीनों में तेलंगाना की सत्‍तारुढ़ बीआरएस के विधायकों, पूर्व मंत्रियों और पूर्व सांसदों को कांग्रेस में शामिल करने के अब ठीक चुनाव से पहले बीआरएस और भाजपा के और अधिक नेताओं को लुभाकर कांग्रेस में शामिल कर चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने में जुटी हुई है।

बता दें पिछले दिनों पार्टी छोड़कर कांग्रेस ज्‍वाइन करने वाले नेताओं में कुछ को टिकट मिलने पर बीआरएस के अलावा भाजपा के और भी कुछ नेता कांग्रेस में शामिल होने के तेवर दिखा रहीे हैं।

अविभाजित खम्मम और महबूबनगर जिलों के कुछ नेताओं को रेवंत ने हाल ही में कांग्रेस में शामिल करवाया था वहीं अब निज़ामाबाद, आदिलाबाद और करीमनगर जैसे जिलों के विपक्षी नेताओं पर अपना ध्‍यान केंद्रित कर रहे हैं।

तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख ए. रेवंत रेड्डी बोथ निर्वाचन क्षेत्र से बीआरएस के मौजूदा विधायक राठौड़ बापू राव से मुलाकात की जिन्‍होंने पार्टी से दोबारा मौका ना दिए जाने पर इस्‍तीफा दे दिया था। कांग्रेस प्रमुख ने विधायक को कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उम्‍मीद की जा रही है कि वो जल्द कांग्रेस में शामिल होंगे। बापू राव और जगदीश्वर रेड्डी दोनों को बोथ और सेरिलिंगमपल्ली निर्वाचन क्षेत्रों से पार्टी टिकट दिए जाने की संभावना है।

इसके अलावा एआईसीसी प्रभारी माणिकरा ठाकरे ने टीपीसीसी अभियान समिति के अध्यक्ष मधु यास्खी गौड़ के साथ पूर्व विधायक नारायण राव पटेल से मिले और पार्टी में शािमल होने के लिए आमंत्रित किया। उन्‍हें मुधोल निर्वाचन क्षेत्र से भी टिकट आवंटित किये जाने की संभावना है। वहीं बीआरएस छोड़ चुकी पूर्व एमएलसी अकुला ललित भी जल्‍द कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+