Telangana Election Result 2023: कांग्रेस की जीत में राहुल गांधी की क्या भूमिका? 5 प्वाइंट में समझें
Telangana Election Result 2023: तेलंगाना में आज किसकी सरकार बनेगी, इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी। फिलहाल, कांग्रेस ने तेलंगाना में आज यानी रविवार को जश्न मनाया। क्योंकि पार्टी आधे के आंकड़े से आगे निकल गई है। तेलंगाना में कांग्रेस 69 सीटों के साथ काफी आगे है, जबकि सत्तारूढ़ बीआरएस 38 सीटों पर आगे चल रही है।
बीआरएस सुप्रीमो और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) गजवेल सीट पर आगे चल रहे हैं, लेकिन कामारेड्डी में पीछे चल रहे हैं। कामारेड्डी में कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी आगे हैं। रुझानों से पता चलता है कि कांग्रेस जीतती नजर आ रही है। अहम बात यह है कि तेलंगाना चुनावों में कांग्रेस की जीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की क्या भूमिका और प्रभाव रहा है? आइए 5 प्वाइंट में समझें...

तेलंगाना में 40 से अधिक रैलियों में राहुल गांधी की उपस्थिति
तेलंगाना में कांग्रेस ने करीब 40 से ज्यादा रैलियों को आयोजित किया। खास बात यह रही कि प्रत्येक रैली में राहुल गांधी की उपस्थिति रही। उन्होंने हर वर्ग तक पहुंचने का प्रयास किया।
ये भी पढ़ें - Vidhan Sabha Election Result 2023 LIVE: MP में बीजेपी प्रचंड बहुमत की ओर, तेलंगाना से हुई KCR की विदाई
भारत जोड़ो यात्रा के परिणामस्वरूप लोकप्रियता
कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन का श्रेय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को भी मान जाता है। क्योंकि, भारत जोड़ों यात्रा ने पूरे भारत में कांग्रेस के लिए फिर जान फूंकने का काम किया है। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हुई थी और यात्रा 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर जाकर पूरी हुई। इस यात्रा में राहुल गांधी ने 136 दिनों में लगभग 4 हजार से ज्यादा की किलोमीटर की दूरी तय की थी।
प्रियंका गांधी ने हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाया
वहीं, राहुल गांधी की यात्रा को आगे बढाते हुए कांग्रेस को राज्य में मजबूती देने के लिए प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाया।
कास्ट पॉलिटिक्स पर फोकस
कांग्रेस ने तेलंगाना में कास्ट पॉलिटिक्स पर भी फोकस किया है।
ए रेवंत रेड्डी को अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाना
टीडीपी छोड़कर कांग्रेस में आए रेड्डी को हाईकमान ने पूरा समर्थन शुरुआत में दिया। जिसके बाद रेड्डी की पकड और उनको जनता का पूरा समर्थन मिला। उन्होंने तेलंगाना में कांग्रेस को मजबूत कर दिया। कांग्रेस ने रेड्डी को आगे कर सिर्फ सवर्ण जाति को टारगेट किया।












Click it and Unblock the Notifications