'कार नंबर KCR 420...', तेलंगाना CM को 'बदनाम' करने के चक्कर में फंसी कांग्रेस, पुलिस ने की अब कार्रवाई
Telangana election News: तेलंगाना में कांग्रेस ने 'बाय-बाय केसीआर' अभियान को चलाकर अब खुद ही फंसती नजर आ रही है। तेलंगाना आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने तेलंगाना में 'बाय-बाय केसीआर' अभियान शुरू किया था। जिसके लिए कांग्रेस ने बीआरएस पार्टी के रंग में रंगी 'गुलाबी रंग' की कार, जिसका नंबर 'KCR 420' था, उससे चुनावी अभियान कर रही थी।
अब ऐसी तीन कारों को हैदराबाद गांधी भवन से पुलिस ने जब्द की है, जो चुनाव आयोग को सौंप दी गई है। कांग्रेस ने इन कारों के जब्द होने की जानकारी ट्विटर पर दी है। उन्होंने लिखा है कि, 'पुलिस ने हमारी 'KCR420' कैंपेन कार जब्त कर ली है।'

कांग्रेस ने यह भी लिखा है कि, 'इस अभियान ने स्पष्ट रूप से कल्वाकुंतला चंद्रशेखर राव के परिवार के अहंकार को चोट पहुंचाई है। कांग्रेस पार्टी पुलिस द्वारा सत्ता के अलोकतांत्रिक प्रयोग की निंदा करती है।'
क्या है कांग्रेस का ये अभियान
कांग्रेस के इस अभियान की बात करें तो कांग्रेस ने इस अभियान का नाम 'बाय-बाय केसीआर' रखा है। मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव का मजाक बनाने और उनकी सरकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचारों को उजागर करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई है।
इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी ने बीआरएस पार्टी के रंग में रंगी कार, जिसका नंबर 'KCR420'रखा गया है, उसे तेलंगाना के शहर-शहर घूमा रही है। इस कार पर केसीआर सरकार के दस सालों में हुए घोटाले की और भ्रष्टाचारों के बारे में लिखा है। शुरुआत में कांग्रेस ने ऐसे तीन कार निकाले थे। जिसे अब हैदराबाद पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस ने बताया क्यों जब्त की है ये कार?
पुलिस ने शनिवार को हैदराबाद गांधी भवन में तीन कारों को जब्त किया। कार पर पर नंबर प्लेट पर सीएम की तस्वीरें थीं। अधिकांश कांग्रेस कार्यकर्ताओं के वहां से चले जाने के बाद बेगम बाजार पुलिस कर्मियों ने वाहनों को जब्त कर लिया।
कांग्रेस "बीआरएस के लिए कठपुतली" की तरह काम करने के लिए पुलिस की आलोचना की और वाहनों को वापस करने की मांग की है।
बेगम बाजार इंस्पेक्टर नमिंदला शंकर ने कहा, "हमने उन वाहनों को जब्त कर लिया है, जिन पर नंबर प्लेटों पर मुख्यमंत्री केसीआर की तस्वीरें लगी थीं, क्योंकि यह आदर्श आचार संहिता और आरटीए अधिनियम का उल्लंघन है। वाहनों को चुनाव आयोग (ईसी) को सौंप दिया गया है।''












Click it and Unblock the Notifications