'तेलंगाना के CM के खिलाफ CBI-ED का कोई मामला दर्ज नहीं', राहुल गांधी का KCR पर बीजेपी से मिलीभगत का आरोप

Telangana Assembly Election 2023: तेलंगाना में अब चुनावी माहौल तेज हो गया। बीजेपी, कांग्रेस और बीआरएस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। इस बार तेलंगाना में तीनों दलों के बीच तगड़ी लगाई देखने को मिल रही है। ऐसे में राहुल गांधी तेलंगाना के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बीआरएस और बीजेपी मिलीभगत का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मुलुगु जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां मंदिर के दर्शन करने के बाद राहुल गांधी ने रोड शो किया। इसके बाद एक सभा को संबोधित करते हुए तेलंगाना की जनता से कई वादे किए।

Rahul Gandhi in telangana

मुलुगु से राहुल गांधी का चुनावी अभियान

मुलुगु जिले से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस की 'बस विजयभेरी यात्रा' का शुभारंभ किया। साथ रैली को संबोधित करते राज्य के सीएम केसीआर पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि सीबीआई या ईडी ने तेलंगाना के सीएम के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है। आपके सीएम को छोड़कर विपक्ष के हर नेता के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। यदि आप बीआरएस के लिए अपना वोट देंगे तो यह बीजेपी के लिए होगा।"

राहुल ने बताई किस-किस के बीच है जंग

इतना ही नहीं तेलंगाना में सत्ता की लड़ाई को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव में बीआरएस और कांग्रेस के बीच लड़ाई है। हमने बीजेपी को किनारे कर दिया है। लेकिन बीजेपी चाहती है कि बीआरएस तेलंगाना में जीते। वे साथ मिलकर काम कर रहे हैं। संसद भवन में बीआरएस ने वही किया जो भाजपा चाहती थी।

केसीआर पर साधा निशाना

वहीं राहुल गांधी ने आगे कहा, "आमतौर पर राजनीतिक पार्टियां वैसे वादे नहीं करती हैं, जिससे उनका नुकसान हो, लेकिन हमने इसके बारे में नहीं सोचा। आपके मुख्यमंत्री ने भी वादे किये। उन्होंने कहा था कि वह हर परिवार को 3 एकड़ जमीन देंगे, मुख्यमंत्री ने क्या आपको जमीन दी? उन्होंने रोजगार का वादा किया, क्या रोजगार मिला? उन्होंने कहा था कि 1 लाख तक का कर्जा माफ करेंगे, किसका कर्जा माफ किया?... दूसरी ओर हम जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं..."

प्रियंका गांधी ने किया वादा

रैली को संबोधित करते हुए AICC महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ''कांग्रेस की सरकार लोगों की सरकार थी और आपको मजबूत करने के लिए बनाई गई थी। हमने तेलंगाना के लिए एक विजन और रोडमैप बनाया है, जो गारंटी दी है उसका काम हमने अभी से शुरू कर दिया है।"

उन्होंने कहा कि "हमने तय किया है कि तेलंगाना में एससी को 18 फीसदी और एसटी को 12 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। अंबेडकर अभय हस्तम योजना के तहत एससी और एसटी परिवारों को 12 लाख रुपए दिए जाएंगे। इंदिराम्मा पक्का घर योजना के तहत बेघर एससी और एसटी परिवारों को अपना घर बनाने के लिए जमीन और 6 लाख रुपये दिए जाएंगे।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "यह कांग्रेस पार्टी का उसूल है कि सामाजिक न्याय होना चाहिए और सभी एक साथ आगे बढ़ें... जब कांग्रेस ने देखा कि यह(तेलंगाना प्रदेश की स्थापना) आपका सपना था और आप इसके लिए लड़ रहे थे, तो पार्टी ने समझा और तेलंगाना प्रदेश बनाने का निर्णय लिया गया।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+